थ्रोबैक: बच्चों के दांत तोड़ने से टीचर को परेशान करने तक, ऐसे थे शाहरुख खान के स्कूल के दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान से बात करते हुए उनके स्कूल के एक परिचित ने उन्हें मॉडर्न स्कूल के छात्रों से जुड़ी एक घटना याद दिलाई थी। शाहरुख से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'याद है मॉडर्न स्कूल वालों के दांत तोड़ दिए थे'। शाहरुख ये सुनते ही हंसने लगे थे।
इसके अलावा शाहरुख ने स्कूल प्रबंधन के एक शख्स से बात करते हुए वादा किया था कि वो फिर से स्कूल आएंगे और बेटे आर्यन को भी अपने साथ लाएंगे। शाहरुख को लेकर जो भी बातें सामने आईं थी उसने यही पता चला कि उनके अंदर 'दिल्ली के लड़के' वालीं सारी बातें थीं।
एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने अपने स्कूल की और भी कई पुरानी बातें बताई थी। उन्होंने बताया था कि स्कूल के दिनों में उनका नाम 'मेल गाड़ी' रखा गया था। शाहरुख ने कहा कि, 'सब मेल गाड़ी बुलाते थे क्योंकि मैं एक्सप्रेस ट्रेन की तरह भागता था और मेरे आगे के बाल हमेशा खड़े रहते थे'।
शाहरुख ने ये भी बताया कि वो स्कूल के शरारती बच्चों में शामिल थे। उन्होंने कहा था, 'मैंने अपने शिक्षकों को बहुत परेशान किया है। मैंने एक बार अपने केमेस्ट्री टीचर से कहा था कि वो मुझे अच्छे मार्क्स दें क्योंकि मैं उनके बेटे जैसा हूं। मैं अक्सर क्लास में बेहोश हो जाने का नाटक करता था और टीचर को अपने जूते निकालने पड़े थे मुझे सुंघाने के लिए। एक बार एक नए टीचर आए थे और मैं जानबूझकर बेहोश हो गया। उस वक्त सभी बच्चों ने उन्हें मनाया और कहा कि अगर वो जूते नहीं निकालेंगे तो मेरी मौत हो जाएगे, वो बेचारे पूरे दिन बिना जूतों के ही दौड़ते रह गए थे'। बता दें कि शाहरुख साल 2019 में अपने स्कूल गए थे जहां उन्होंने कई छात्रों से मुलाकात की थी।