फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलचस्प: इन सितारों को पहले ही हो गया था मौत का आभास, इशारों-इशारों में बता दी थी बात

Fri, 28 May 2021 10:31 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 28 May 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan to Taruni Sachdev these stars got the intution that they are gonna die
किशोर कुमार, तरुणी सचदेव, इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि आने वाला पल किसने देखा है? अगले पल मुस्कुराती हुई जिंदगी को मौत कब गले लगा लेगी, ये कोई नहीं जान सकता। वैसे तो भविष्य के बारे में कोई नहीं जानता लेकिन बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारे रहे हैं जिन्हें शायद अपनी मौत का अंदाजा कुछ समय पहले ही लग गया था। कभी मजाक में तो कभी बातों बातों में इन सितारों ने अपने गुजर जाने की बात कह दी थी जो कुछ समय बाद सच हो गई।



पहले ही हो गया गुजर जाने का एहसास

सोच कर ये बिल्कुल असंभव और हैरानी भरी बात लग सकती है, लेकिन बॉलीवुड के एक दो नहीं बल्कि कई सितारे ऐसे थे जिन्होंने अपनी मौत से कुछ समय पहले ही ऐसी बातें कह दी थीं जिसने लोगों को हैरान कर दिया था। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्हें पहले ही हो गया था अपनी मौत का आभास।

Irrfan Khan to Taruni Sachdev these stars got the intution that they are gonna die
इरफान खान - फोटो : Twitter

इरफान खान

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान जब इस दुनिया से गए तो हर किसी की आंखें नम कर गए। उनका परिवार और फैंस आज भी उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। इरफान खान के अंतिम पलों के बारे में उनके बेटे बाबिल ने ही बताया था। बाबिल ने कहा था, 'उनकी मौत से दो तीन दिन पहले मैं अस्पताल में था। वो होश खोते जा रहे थे। अंतिम पलो में उन्होंने मेरी ओर देखा,मुस्कुराए और कहा- मैं मरने वाला हूं, मैंने उन्हें कहा ऐसा नहीं होगा, वो फिर मुस्कुराए और सो गए'। इरफान का इस तरह चले जाना हर किसी के लिए सदमे जैसा था।

Irrfan Khan to Taruni Sachdev these stars got the intution that they are gonna die
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

किशोर कुमार

किशोर कुमार बॉलीवुड के दिग्गज गायक तो थे ही साथ ही वो हरफनमौला इंसान थे। उन्हें मस्ती में रहना ही अच्छा लगता था। जो चुलबुलापन उनके अंदर था वही उनके गानों में भी दिख जाता था। कहते हैं कि किशोर कुमार को भी अपनी मौत का अंदाजा पहले ही लग गया था। इसका खुलासा एक इंटरव्यू में उनके बेटे अमित कुमार ने किया था। अमित कुमार ने कहा था, 'उस दिन उन्होंने सुमित को स्वीमिंग के लिए जाने से रोक दिया था और वो इस बात को लेकर भी काफी चिंतित थे कि कनाडा से मेरी फ्लाइट सही वक्त पर लैंड करेगी या नहीं। उन्हें हार्ट अटैक संबंधी कुछ लक्षण तो पहले से ही दिख रहे थे लेकिन एक दिन उन्होंने मजाक किया कि अगर हमने डॉक्टर को बुलाया तो उन्हें सच में हार्ट अटैक आ जाएगा...और अगले ही पल उन्हें सच में अटैक आ गया था'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan to Taruni Sachdev these stars got the intution that they are gonna die
मोहम्मद रफी - फोटो : Twitter

मोहम्मद रफी

संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह मोहम्मद रफी जब कोई गीत गाते तो श्रोता मंत्र मुग्ध हो जाते थे। मोहम्मद रफी के लिए भी कहा जाता है कि उन्हें पहले ही अपनी मौत का अंदाजा लग गया था। बताते हैं कि 30 जुलाई 1980 को फिल्म  के गाने 'शाम क्यूं उदास है...' को पूरा करना के बाद जब रफी ने लक्ष्मीकांत प्यारे से कहा था 'शूड आई लीव' तो वो हैरान रह गए थे। मोहम्मद रफी कभी ऐसी बातें नहीं करते थे। वहीं अगले दिल 31 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने के कारण मोहम्मद रफी का निधन हो गया था।

विज्ञापन
Irrfan Khan to Taruni Sachdev these stars got the intution that they are gonna die
तरुणी सचदेव - फोटो : अमर उजाला

तरुणी सचदेव

रसना गर्ल के नाम से मशहूर हुई बाल कलाकार तरुणी सचदेव भी बेहद कम उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं थीं। तरुणी महज 14 साल की थीं जब एक प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई थी। अपने जन्मदिन वाले दिन यात्रा कर रहीं तरुणी ने भी अपने दोस्तों से बेहद चौंकाने वाली बात कही थी। उनके दोस्तों का कहना था कि तरुणी को पहले ही मौत का आभास हो गया था क्योंकि वो उनसे गले मिलकर और 'आई लव यू बोलकर' गई थीं।तरुणी किसी ट्रिप से पहले ऐसा नहीं करती थीं। साथ ही उन्होंने कहा था- सोच अगर प्लेन क्रैश हो जाए तो और कुछ समय बाद यही हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed