{"_id":"5cc0cc77bdec22144b7f192a","slug":"randeep-hooda-was-first-choice-for-kapil-dev-biopic-83","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'83' के लिए रणवीर नहीं रणदीप हुड्डा का नाम हुआ था फाइनल, इस वजह से बदल गया फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'83' के लिए रणवीर नहीं रणदीप हुड्डा का नाम हुआ था फाइनल, इस वजह से बदल गया फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 25 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
83 film
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक हिट देने के बाद रणवीर सिंह अब अपनी अपकमिंग फिल्म 83 में व्यस्त हो गए हैं। रणवीर सिंह इसमें क्रिकेटर कपिल देव का रोल करेंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। माना जा रहा है ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी। लेकिन इस बीच रणवीर सिंह की कास्टिंग को लेकर खुलासा हुआ है।
2 of 5
Randeep Hooda
- फोटो : social media
पिंकविला डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मुताबिक रणवीर सिंह इस फिल्म की पहली पसंद नहीं थे। मेकर्स चाहते थे कि रणदीप हुड्डा इस रोल को करें। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के लिए रणवीर से पहले ये रोल रणदीप हुड्डा को ऑफर किया गया था। तब इस फिल्म को संजय पूरण सिंह डायरेक्ट करने वाले थे।
3 of 5
ranveer singh
रिपोर्ट के मुताबिक रणदीप हुड्डा को लेकर अनाउंसमेंट के साथ-साथ लुक टेस्ट भी हो चुका था। लेकिन अचानक संजय ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। इसके बाद इस फिल्म के निर्देशन के काम कबीर खान के पास आ गया और उन्होंने इस रोल के लिए रणदीप से ज्यादा रणवीर सिंह को बेहतर समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
83 film
- फोटो : social media
फिल्म '83' में रणवीर सिंह के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर भसीन, आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म से कपिल देव की बेटी अमिया देव भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। अमिया देव फिल्म में कबीर खान की असिस्टेंट रहेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
83 फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर बन रही इस फिल्म को लेकर मिल रही प्रतिक्रिया के चलते फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने अब इसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज करने का फैसला किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।