सब्सक्राइब करें

बबीता की बर्थडे पार्टी में पहुंचे रणधीर कपूर को यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- मुंबई में कर्फ्यू लगा है और...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Apr 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Randhir Kapoor Reached At Kareena Kapoor Khan Residence To Celebrate Wife Babita Birthday Got Trolled
रणधीर कपूर और बबीता कपूर - फोटो : instagram/viralbhayani

20 अप्रैल को एक्ट्रेस बबीता कपूर का जन्मदिन था। इस खास मौके पर उनकी बेटियों और एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर मां को बधाई देते हुए पोस्ट लिखा था। तो वहीं उन्होंने मां के लिए घर में खास पार्टी भी रखी थी। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें करिश्मा कपूर अपने बेटे कियान राज कपूर और एक्टर रणधीर कपूर घर के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने रणधीर कपूर का पार्टी में शामिल ना होकर घर में रहने की सलाह दे डाली।

Trending Videos
Randhir Kapoor Reached At Kareena Kapoor Khan Residence To Celebrate Wife Babita Birthday Got Trolled
बबीता, रणधीर कपूर

करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने मां के लिए घर पर ही पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में सोहा अली खान भी भाई सैफ अली खान के साथ उनके घर पहुंचीं। उनके साथ बेटी इनाया और पति कुनाल खेमू भी मौजूद थे। इसके अलावा करीना के पिता रणधीर कपूर को भी उनके घर जाते देखा गया। इस दौरान रणधीर कपूर छड़ी और अपने वर्कर्स की मदद से चलते नजर आए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Randhir Kapoor Reached At Kareena Kapoor Khan Residence To Celebrate Wife Babita Birthday Got Trolled
करीना कपूर, सैफ अली खान, रणधीर कपूर बबीता कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : Instagram

रणधीर कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है। जिसे देखने के बाद एक्टर के फैन थोड़े परेशान हो गए हैं। इस वीडियो में रणधीर कपूर को बड़ी मुश्किल से चलते देखा जा सकता है। इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट करते हुए रणधीर कपूर का हाल पूछ रहे हैं। तो कुछ यूजर्स उन्हें घर पर रहने की सलाह दे रहे हैं।

Randhir Kapoor Reached At Kareena Kapoor Khan Residence To Celebrate Wife Babita Birthday Got Trolled
माता-पिता के साथ करीना कपूर और करिश्मा कपूर

इसके अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। यूजर्स ने लिखा, 'मुंबई में कर्फ्यू चल रहा है और ये पार्टी करने में व्यस्त हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'अभी भी पार्टी चल रही है। मुंबई में कर्फ्यू है और रणधीर जी भी ठीक नहीं दिख रहे। उन्हें घर पर रहना चाहिए था।'

विज्ञापन
Randhir Kapoor Reached At Kareena Kapoor Khan Residence To Celebrate Wife Babita Birthday Got Trolled
करीना कपूर, बबीता कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान ने मां बबीता के बर्थडे पर उनके साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'हमारी ताकत और दुनिया.. मेरी मां को हैप्पी बर्थडे। लोलो और मैं हमेशा आपको परेशान करेंगे, क्योंकि मां इसलिए ही होती हैं।' तो वहीं करिश्मा कपूर ने लिखा था, 'हमारी मां को जन्मदिन की बधाई। हम आपको इतना प्यार करते हैं, जिसका वर्णन शब्दों में नहीं हो सकता। रॉक करते रहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed