{"_id":"5cc95246bdec2207801a5097","slug":"randhir-kapoor-says-rishi-kapoor-will-comeback-in-india-with-in-few-months","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी, परिवार के इस सदस्य ने बताया कब तक लौटेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी, परिवार के इस सदस्य ने बताया कब तक लौटेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 01 May 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के फैंस लिए बड़ी खुशखबरी है। काफी दिनों से बीमार चल रहे ऋषि अब बिल्कुल ठीक हो चुके हैं और जल्द ही भारत आ सकते हैं। यह जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने दी है। इससे एक दिन पहले ऋषि के करीबी दोस्त ने पोस्ट करके बताया था कि ऋषि अब कैंसर मुक्त हो गए हैं।
2 of 5
Rishi Kapoor and Randhir Kapoor
- फोटो : twitter
जैसे ही ऋषि के ठीक होने की खबरें आई तभी से यह सुगबुगाहट होने लगी थीं कि वह जल्द ही भारत लौट सकते हैं। ऋषि के भाई ने भी इंटरव्यू में इस बात का इशारा किया। रणधीर कपूर ने इंटरव्यू में कहा- 'ऋषि पहले से बेहतर हैं। पहले उन्हें अपना इलाज खत्म करना होगा। अगले कुछ महीनों में वह भारत वापस आ जाएंगे।'
3 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को क्या हुआ था इस बात की जानकारी ठीक होने के बाद उनके करीबी दोस्त ने दी। हालांकि जब ऋषि इलाज के लिए न्यूयॉर्क जा रहे थे तो उन्होंने खुद बताया था। इसके बाद ऐसी खबरें आने लगी थी कि ऋषि को कैंसर है। उस वक्त ऋषि के भाई रणधीर ने इन सब खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि अभी टेस्ट हो रहे हैं।
ऋषि के करीबी दोस्त और फिल्ममेकर राहुल रवैल ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर ऋषि के ठीक होने के बारे में बताया था। राहुल रवैल ने अपने फेसबुक पर लिखा था- 'ऋषि कपूर (चिंटू) कैंसर फ्री है।' इसके साथ ही राहुल रवैल ने ऋषि कपूर के साथ की एक तस्वीर भी शेयर की है। राहुल रवैल के इस पोस्ट के बाद ऋषि कपूर के फैंस ने राहत की सांस ली और उनके लौटने की कामना करने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
mulk
- फोटो : social media
इलाज के दौरान भी ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋषि कपूर आखिरी बार मुल्क फिल्म में नजर आए थे। फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू और आशुतोष राणा भी थे। इसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।