फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करिश्मा कपूर की दूसरी शादी पर पिता का बड़ा खुलासा, ब्वॉयफ्रेंड संदीप को भी नहीं पता होगा ये सच

Thu, 07 Jun 2018 12:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
randhir kapoor speak up on his daughter karishma kapoor marriage
करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल के साथ स्पॉट की जाती हैं । करिश्मा ने साल 2016 में पति संजय कपूर से तलाक ले लिया था । इसके बाद से वो अकेले ही अपने दो बच्चों समायरा और कियान को संभाल रही हैं । 

randhir kapoor speak up on his daughter karishma kapoor marriage
करिश्मा कपूर

बीच-बीच में करिश्मा के दोबारा शादी करने की खबरें भी जोर पकड़ती हैं । कुछ रिसपॉन्स ना मिलने पर वो दब जाती हैं । अब फिर से ये खबर आई कि अगस्त में करिश्मा और संदीप सगाई कर सकते हैं । इस बार करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने बेटी की शादी पर एक बड़ा बयान दिया है । 

randhir kapoor speak up on his daughter karishma kapoor marriage
करिश्मा कपूर

उन्होंने कहा, 'इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं चाहता हूं कि करिश्मा दोबारा शादी कर लें लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं हैं। हमने उनसे इस बारे में बात की है लेकिन वो दोबारा परिवार शुरू नहीं करना चाहती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
randhir kapoor speak up on his daughter karishma kapoor marriage
करिश्मा कपूर

करिश्मा फिलहाल अपने बच्चों की परिवरिश पर ध्यान देना चाहती हैं । इसके अलावा उनकी फैमिली को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है । रणधीर आगे कहते हैं, 'मेरी बड़ी बेटी ने शादी के जिस साइड को देखा और जिया है, उसका सम्मानित तरीके से सामना किया है ।'

विज्ञापन
randhir kapoor speak up on his daughter karishma kapoor marriage
करिश्मा कपूर बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ

वहीं रणधीर ने संदीप के बारे में कहा, 'मैं उन्हें अभी तक नहीं जानता, करिश्मा एक सिंगल वुमेन हैं और अगर उन्हें किसी के साथ जाने का मन करता है तो वो जा सकती हैं। इसमें गलत क्या है। वो उनका दोस्त है और वो चाहें तो बाहर साथ जा सकते हैं जो बिल्कुल ठीक है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed