दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ साथ बॉलीवुड में अपने हुनर का परचम लहराने वाले अभिनेता सिद्धार्थ ने हाल ही में एक ट्वीट किया है जो चर्चा में आ गया है। सिद्धार्थ ने ट्वीट कर बताया कि उनका फोन नंबर लीक हो चुका है और उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। फोन पर लोग उन्हें गालियां भी दे रहे हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ ने तमिलनाडु भाजपा और आईटी सेल को इसका जिम्मेदार बताया है।
'रंग दे बसंती' फेम सिद्धार्थ को मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, भाजपा पर लगाया नंबर लीक करने का आरोप
सिद्धार्थ ने ट्वीट किया, 'मेरा फोन नंबर तमिलनाडु भाजपा मेंबर और भाजपा तमिलनाडु आईटी सेल ने लीक किया है। पिछले 24 घंटें में अब तक 500 से भी ज्यादा गालियां और जान से मारने की धमकी दी जा चुकी हैं। उनके परिवार के लिए रेप कॉल्स भी रहे हैं'।
My phone number was leaked by members of TN BJP and @BJPtnITcell
Over 500 calls of abuse, rape and death threats to me & family for over 24 hrs. All numbers recorded (with BJP links and DPs) and handing over to Police.
I will not shut up. Keep trying.@narendramodi @AmitShah
आगे सिद्धार्थ ने लिखा, 'मैंने इन सारे नंबर्स को रिकॉर्ड (जिसमें भाजपा और डीपी के लिंक भी हैं) कर लिया है और पुलिस को दे दिया है। मैं चुप नहीं रहूंगा, कोशिश जारी रखो'। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी टैग किया है।
सिद्धार्थ ने एक अन्य ट्वीट में एक मैसेज का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'ये कई सारे सोशल मीडिया पोस्ट में से एक हैं जिसमें भाजपा तमिलनाडु के सदस्य मेंबर्स मेरा फोन नंबर लीक कर रहे हैं और लोगों से मुझ पर हमला करने और परेशान करने की बात कह रहे हैं। हम शायद कोविड से जंग लड़ भी लें, लेकिन क्या हम इस तरह के लोगों से जीत पाएंगे'?
My phone number was leaked by members of TN BJP and @BJPtnITcell
Over 500 calls of abuse, rape and death threats to me & family for over 24 hrs. All numbers recorded (with BJP links and DPs) and handing over to Police.
I will not shut up. Keep trying.@narendramodi @AmitShah
कमेंट
कमेंट X