फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday: रंगोली के चेहरे पर एसिड फेंककर भाग गया था एकतरफा आशिक, कंगना ने करवाई थी बहन की 53 सर्जरी

Thu, 02 Dec 2021 11:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 02 Dec 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
Rangoli Chandel Birthday Kangana Ranaut's Sister Biography acid attack story
Rangoli Chandel - फोटो : Instagram

कंगना रणौत की बहन रंगोली चंदेल का आज जन्मदिन है। रंगोली कंगना की बड़ी बहन हैं। कंगना ने अपनी बहन के साथ एक तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना अपने परिवार के भी काफी करीब रहती हैं और हर खास मौके पर उनके साथ जमकर एन्जॉय करती हैं। कंगना की बहन रंगोली ही उनका सारा काम काज देखती हैं। दोनों बहनों में बहुत अच्छी बनती है। कंगना जहां भी शूट पर जाती हैं बहन रंगोली उनके साथ होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रंगोली एसिड अटैक सर्वाइवर रह चुकी हैं।

Rangoli Chandel Birthday Kangana Ranaut's Sister Biography acid attack story
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया

रंगोली जब कॉलेज में थीं तो अविनाश शर्मा नाम के लड़के ने उनके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। एक इंटरव्यू में रंगोली ने बताया था, उस लड़के ने मुझे प्रपोज किया, जिसके बाद मैंने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। मैंने ये बात किसी को नहीं बताई, लेकिन वह कई लोगों से बोलता था कि मुझसे एकदिन शादी जरूर करेगा। जब मेरे माता-पिता ने मेरी सगाई एयरफोर्स ऑफिसर से तय कर दी तो वह मुझसे शादी करने के लिए चिंतित हो गया और एसिड फेंकने की धमकी देने लगा।

Rangoli Chandel Birthday Kangana Ranaut's Sister Biography acid attack story
कंगना रणौत, रंगोली चंदेल - फोटो : Insatagram- @rangoli_r_chandel

रंगोली ने बताया था, मैंने उसे गंभीरता से न लेते हुए इस बारे में अपने माता-पिता और पुलिस को कुछ नहीं बताया ये मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मैं चार लड़कियों के साथ पीजी में रहती थी। मुझे पता चला कि एक युवक मेरे बारे में पूछ रहा है। जैसे ही मैंने दरवाजा खोला, उसने एसिड फेंक दिया। मेरी सगाई टूट गई। मेरा आधा चेहरा भी जल गया था और एक आंख की रोशनी चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rangoli Chandel Birthday Kangana Ranaut's Sister Biography acid attack story
पति व बेटे संग रंगोली चंदेल - फोटो : Insatagram- @rangoli_r_chandel

रंगोली ने इसके बाद का दर्द बताया था। उन्होंने कहा था कि मेरे माता-पिता ने भी हार मान ली थी। वो मुझे उस शक्ल में देखते तो बेहोश हो जाते। तब कंगना ने उनके इलाज के लिए पैसे इकट्ठे किए थे। इसके लिए उन्हें मजबूरी में बी ग्रेड फिल्में भी करनी पड़ीं। केवल 2-3 सालों के भीतर ही रंगोली की 53 सर्जरी की गई थी। इस हादसे के वक्त कंगना महज 19 साल की थीं और अपनी बहन के इलाज के लिए हर संभव कोशिश की।

विज्ञापन
Rangoli Chandel Birthday Kangana Ranaut's Sister Biography acid attack story
रंगोली चंदेल, कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @rangoli_r_chandel

इस घटना के बाद रंगोली ने शादी कर ली। उनकी शादी को 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उनका एक बेटा भी है जिसे कंगना खूब प्यार करती हैं। अब जब सबकुछ ठीक हो गया है तो कंगना का परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed