फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की सालगिरह: प्यार में हार बर्दाश्त नहीं कर पाया तो फेंक दिया एसिड, बहन के इलाज के लिए कंगना ने की बी ग्रेड फिल्में

Tue, 11 May 2021 12:39 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 11 May 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Rangoli Chandel marriage anniversary recall when she was attacked with acid kangana ranaut saved her life
रंगोली चंदेल, कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @rangoli_r_chandel

कंगना रणौत की बहन रंगोली रणौत चंदेल की आज शादी की सालगिरह है। उनकी शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं। इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है और पति के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उस मुश्किल समय में पांच साल छोटी बहन कंगना रणौत उनकी मदद के लिए आगे आई थीं। उन्होंने बड़ी बहन को मुसीबत से निकालने और उनकी जिंदगी को एक बार फिर से खुशियों से भरने का जिम्मा अपने कंधों पर उठा लिया था।

Rangoli Chandel marriage anniversary recall when she was attacked with acid kangana ranaut saved her life
पति व बेटे संग रंगोली चंदेल - फोटो : Insatagram- @rangoli_r_chandel

कंगना की बहन रंगोली एसिड अटैक सर्वाइवर हैं। इस हादसे का जिक्र कंगना और खुद रंगोली भी कई बार कर चुकी हैं। लेकिन जब भी रंगोली उस मनहूस समय को याद करती हैं वह दहल उठती हैं। आज भी वे भावुक हो जाती हैं। एक बार रंगोली ने खुद ट्वीट कर बताया था कि उनपर एसिड अटैक क्यों हुआ था। साथ ही हमलावर का नाम भी बताया था।

Rangoli Chandel marriage anniversary recall when she was attacked with acid kangana ranaut saved her life
कंगना रणौत, रंगोली चंदेल - फोटो : Insatagram- @rangoli_r_chandel

रंगोली ने इस मामले में ट्वीट किया था कि मुझ पर अटैक करने वाले का नाम अविनाश शर्मा है। वह मेरे ही कॉलेज में पढ़ता था। हमारा एक ही फ्रेंड सर्कल था। उसने मुझे प्रपोज किया, जिसके बाद मैंने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। मैंने ये बात किसी को नहीं बताई, लेकिन वह कई लोगों से बोलता था कि मुझसे एकदिन शादी जरूर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rangoli Chandel marriage anniversary recall when she was attacked with acid kangana ranaut saved her life
पति व बेटे संग रंगोली चंदेल - फोटो : Insatagram- @rangoli_r_chandel

जब मेरे माता-पिता ने मेरी सगाई एयरफोर्स ऑफिसर से तय कर दी तो वह मुझसे शादी करने के लिए चिंतित हो गया और एसिड फेंकने की धमकी देने लगा। मैंने उसे गंभीरता से न लेते हुए इस बारे में अपने माता-पिता और पुलिस को कुछ नहीं बताया ये मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मैं चार लड़कियों के साथ पीजी में रहती थी। मुझे पता चला कि एक युवक मेरे बारे में पूछ रहा है। जैसे ही मैंने दरवाजा खोला, उसने एसिड फेंक दिया 'छपाक’।

विज्ञापन
Rangoli Chandel marriage anniversary recall when she was attacked with acid kangana ranaut saved her life
पति व बेटे संग रंगोली चंदेल - फोटो : Insatagram- @rangoli_r_chandel

रंगोली ने इसके बाद का दर्द बताया था। उन्होंने कहा था कि मेरे माता-पिता ने भी हार मान ली थी। वो मुझे उस शक्ल में देखते तो बेहोश हो जाते। तब कंगना ने उनके इलाज के लिए पैसे इकट्ठे किए थे। इसके लिए उन्हें मजबूरी में बी ग्रेड फिल्में भी करनी पड़ीं। इसको लेकर भी रंगोली ने एक ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed