फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rani Mukherjee Birthday: कभी बहू तो कभी मर्दानी बनकर दिखाया शानदार अभिनय, ओटीटी पर मौजूद हैं रानी मुखर्जी की ये बेहतरीन फिल्में

Sun, 20 Mar 2022 08:15 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Rani Mukherjee Birthday Raja Ki Aayegi Baraat to Mardaani movie watch on ott amazon prime zee 5 and Netflix
रानी मुखर्जी की फिल्में - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी 21 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं।  मजह 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रानी मुखर्जी ने अपनी पहली फिल्म से ही रानी ने दर्शकों की बीच एक अलग पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड के अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। चाहें वह बहू का रोल हो या फिर मर्दानी बनकर क्रिमिनल का सफाया करना हो, रानी मुखर्जी एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं, जिन्होंने महिला केंद्रित किरदारो में अपने शानदार अभिनय से फिल्म में जान फूंक दी। तो चलिए जन्मदिन पर जानते हैं उनकी बेहतरीन फिल्मों के बारे में जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफार्म पर भी देख सकतै हैं।

Rani Mukherjee Birthday Raja Ki Aayegi Baraat to Mardaani movie watch on ott amazon prime zee 5 and Netflix
राजा की आएगी बारात - फोटो : social media

राजा की आएगी बारात-
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने फिल्म राजी की आएगी बारात से साल 1997 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली फिल्म में ही रानी के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। उनकी डस्की ब्यूटी और आवाज के भारीपन के साथ डायलॉग की दमदार डीलीवरी ने फिल्म में जान डाल दी थी। आज भी लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आती है। 'राजा की आएगी बारात' को आप ओटीटी प्लेटफार्म (Zee5) पर देख सकते हैं।

Rani Mukherjee Birthday Raja Ki Aayegi Baraat to Mardaani movie watch on ott amazon prime zee 5 and Netflix
मेहंदी फिल्म - फोटो : यूट्यूब

मेहंदी-
राजा की आएगी बारात के अगले साल ही फिल्म 'मेहंदी' में भी रानी मुखर्जी ने ऐसी एक बहू का किरदार निभाया था, जो प्रताड़ित थी लेकिन कमजोर नहीं। हामिद अली खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भी रानी ने दमदार अभिनय से सबका दिल जीत लिया था और फिल्म की कहानी का पूरा फोकस वही थीं। फिल्म 'मेहंदी' को आप एमएक्स प्लेयर (Mx player) पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukherjee Birthday Raja Ki Aayegi Baraat to Mardaani movie watch on ott amazon prime zee 5 and Netflix
हिचकी, 2018 - फोटो : सोशल मीडिया

हिचकी-
फिल्म हिचकी में रानी मुखर्जी ने नैना माथुर नाम की एक महत्वकांक्षी शिक्षिका की भूमिका निभाई थी जो टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित है और कई बार रिजेक्शन के बावजूद वह एक शिक्षक के रुप में अपने सपनों की नौकरी पा लेती है। इसके बाद नैना छात्रों की एक नई दिशा देती है। फिल्म हिचकी को आप ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Rani Mukherjee Birthday Raja Ki Aayegi Baraat to Mardaani movie watch on ott amazon prime zee 5 and Netflix
Mardaani 2 - फोटो : amar ujala mumbai
मर्दानी-
फिल्म मर्दानी में रानी मुखर्जी का एक अलग ही अवतार देखने को मिला था। इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म एक टीनएज लड़की कि किडनैपिंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें धीरे-धीरे पूरे गिरोह की परते दर परते खुलती हैं। रानी की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म मर्दानी को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed