{"_id":"5c90b9e2bdec2214607927eb","slug":"rani-mukerji-birthday-special-her-daughter-dont-like-her-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानी मुखर्जी को उनकी बेटी इस वजह से बिल्कुल नहीं करती पसंद, खुद खोला था राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानी मुखर्जी को उनकी बेटी इस वजह से बिल्कुल नहीं करती पसंद, खुद खोला था राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 21 Mar 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
rani mukerji
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी के बाद रानी मुखर्जी ने कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली है। 21 मार्च को रानी मुखर्जी 41 साल की हो गई हैं। फिलहाल वो कुछ प्रोजेक्ट्स पर नजरें रखे हुए हैं। जल्द ही वो अपने फैंस को खुशखबरी देंगी। दरअसल, शादी के बाद रानी मुखर्जी अपनी बेटी की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रही हैं। एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए थे।
2 of 5
Rani Mukerji
- फोटो : file photo
रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल 2014 को फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। 9 दिसंबर 2015 को रानी मुखर्जी ने बेटी आदिरा को जन्म दिया। फिलहाल उनकी बेटी 3 साल की हो चुकी हैं। रानी मुखर्जी ने बताया कि आदिरा जैसे-जैसी बड़ी हो रही है वो चीजों पर प्रतिक्रिया देने लगी है। जब भी वो काम करके घर लौटती हैं तो आदित्य चोपड़ा और आदिरा उन्हें पसंद नहीं करते हैं।
3 of 5
Rani Mukerji
- फोटो : file photo
रानी ने बताया कि 'आदित्य और आदिरा मुझे मेकअप में बिल्कुल पसंद नहीं करते। घर पहुंचते ही सबसे पहले वो मुझे मेकअप उतारने के लिए कहते हैं। एक बार हिचकी का प्रमोशन करके जब मैं घर पहुंची तो आदिरा ने पूछा, आप शूटिंग पर गई थीं तो मैंने हां में जवाब दिया। इसके बाद उसने कहा कि अपना मेकअप हटा दो। वो मुझे बिना मेकअप के ही देखना पसंद करती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rani Mukerji
- फोटो : file photo
वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी ने फिल्म राजा की आएगी बारात से डेब्यू किया था हालांकि इससे पहले बांग्ला में उन्होंने फिल्म बियेर फूल की थी। फिल्म में रानी ने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। इस फिल्म को रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी ने डायरेक्ट की थी।
विज्ञापन
5 of 5
rani mukerji
- फोटो : file photo
रानी मुखर्जी ने साल 2014 में फिल्म मर्दानी की थी। यह फिल्म चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर आधारित है। अब इसका सीक्वल मर्दानी 2 बन रहा है हालांकि ये किस विषय पर होगा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।