फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहती है रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा, कारण चौंका देने वाला

Wed, 20 Dec 2017 01:12 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Wed, 20 Dec 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
rani mukerji daughter adira chopra keep away from glamour world

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान, शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, शाहिद कपूर की बेटी मीशा कपूर, आमिर खान के बेटे आजाद राव खान समेत कई बॉलीवुड सितारों के बच्चे लाइमलाइट में छाए रहते हैं लेकिन रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा चोपड़ा ग्लैमर वर्ल्ड और मीडिया की नजरों से दूर रहती हैं।



यहां तक कि 2 साल की हो चुकी आदिरा की एक-दो तस्वीरें ही सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। आखिर आदिरा को छिपाकर रखने के पीछे क्या कारण है। क्यों रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा अपनी बेटी को लाइमलाइट में नहीं लेकर आते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की असली वजह।

पढ़ेंः 1 मिनट के 1 करोड़ वसूलने वाली प्रियंका का एक फैन ने आसानी से लिया KISS, देखें वीडियो

rani mukerji daughter adira chopra keep away from glamour world

बेटी आदिरा के बारे में रानी मुखर्जी का कहना है कि वो और उनके पति आदित्य चोपड़ा ने फैसला लिया है कि उनकी बेटी लाइम लाइट से दूर ही रहे और सामान्य जीवन जीए। आपको बता दें कि दिसंबर महीने की शुरुआत में आदिरा के दूसरे बर्थडे पर एक पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्रिटीज पहुंचे थे लेकिन बर्थडे पार्टी में आदिरा की एक भी तस्वीर सामने नहीं आई।

rani mukerji daughter adira chopra keep away from glamour world

रानी मुखर्जी ने अपनी आने वाली नई फिल्म 'हिचकी' के ट्रेलर लॉन्च पर आदिरा के बारे में बताया कि ये फैसला उन्होंने और उनके पति ने मिलकर लिया है। रानी मुखर्जी ने बताया कि उनके पति आदित्य बहुत ही शांत स्वभाव के शख्स हैं और वो चाहते हैं कि आदिरा भी उन्हीं की तरह शांत और सामान्य जीवन व्यतीत करे। रानी ने कहा कि अपने आसपास की परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें हमेशा ये चिंता रहेगी कि हमारी बच्ची क्या कर रही है? कैसे कर रही है? इसके लिए आदिरा पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत होगी।

पढ़ेंः 'फिरंगी' के फ्लॉप होने पर बौखलाए कपिल शर्मा, समीक्षकों पर ऐसे निकाला गुस्सा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
rani mukerji daughter adira chopra keep away from glamour world

आपको बता दें कि रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल, 2014 में इटली में शादी कर ली थी. फिल्म 'मर्दानी' के बाद रानी की बेटी आदिरा का जन्म हुआ और वो उनकी देखभाल में व्यस्त हो गईं। अब 4 साल के बाद रानी फिल्म 'हिचकी' से साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। यह फिल्म अगले 23 फरवरी 2018 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed