फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्शकों को पसंद आ रही रानी मुखर्जी की 'हिचकी', 4 दिन में ही बजट निकालने के करीब

Tue, 27 Mar 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
rani mukerji hichki box office collection day 4
Hichki

रानी मुखर्जी ने बड़े परदे पर शानदार वापसी की है। 'मर्दानी' के 4 साल बाद उनकी फिल्म 'हिचकी' रिलीज हुई है। 23 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म अपना बजट निकालने के करीब है। नैना माथुर का किरदार निभाने वालीं रानी मुखर्जी ने जबरदस्त बिजनेस कर अपनी हिचकी तो खत्म कर ली है। 

rani mukerji hichki box office collection day 4
hichki

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, सोमवार को फिल्म ने करीब 2.25 से 2.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस तरह 4 दिन में ही फिल्म ने 17.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। उम्मीद है एक हफ्ते में फिल्म 23 से 24 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इससे पहले रविवार को 6.75 करोड़ रुपए जुटा लिए थे।
 



 

rani mukerji hichki box office collection day 4
hichki

फिल्म का टोटल बजट 20 करोड़ रुपए है। यह फिल्म देश में केवल 961 स्क्रीन और विदेश में 380 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इस हिसाब से फिल्म की कमाई काफी अच्छी मानी जा रही है। रानी मुखर्जी के लिए यह फिल्म धमाकेदार कमबैक साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
rani mukerji hichki box office collection day 4
Rani Mukerji

डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म में रानी एक टीचर का किरदार निभा रही हैं। जो टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित हैं। इस सिंड्रोम के चलते उन्हें हिचकी लेने की आदत है। बात करते वक्त भी हिचकी आने से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed