फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी ही नहीं इन छह अभिनेत्रियों का भी निर्देशकों पर आया दिल, फिर रचाई शादी

Tue, 11 Aug 2020 09:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 11 Aug 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji Sonali Bendre Kiran Juneja Soni Razdan Kalki Koechlin and Udita Goswami was get married with film director
सोनाली बेंद्रे, श्रीदेवी, उदिता गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी का जन्मदिन 13 अगस्त को होता है। वह बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में से एक थीं। श्रीदेवी ने फिल्मों में लंबे समय तक अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था। साथ ही उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अमिट छाप भी छोड़ी। श्रीदेवी अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहती थीं। उन्होंने बॉलीवुड के किसी अभिनेता से नहीं मशहूर निर्माता- निर्देशक बोनी कपूर से शादी की थी। केवल श्रीदेवी ही नहीं बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने किसी अभिनेता को नहीं बल्कि निर्माता-निर्देशकों को अपना जीवन साथी चुना। एक नजर उन्हीं अभिनेत्रियों पर.... 

Rani Mukerji Sonali Bendre Kiran Juneja Soni Razdan Kalki Koechlin and Udita Goswami was get married with film director
रानी मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी
यह बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री हैं। रानी मुखर्जी ने कई बड़े स्टार के साथ काम किया है, लेकिन उनका दिल बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा पर आया। रानी मुखर्जी आदित्य चोपड़ा की दूसरी पत्नी हैं। आदित्य और रानी की एक बेटी है जिसका नाम अदिरा है। इन दोनों ने साल 2014 में शादी की थी। 

Rani Mukerji Sonali Bendre Kiran Juneja Soni Razdan Kalki Koechlin and Udita Goswami was get married with film director
सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाली बेंद्रे
इन्होंने भी बॉलीवुड के निर्देशक से शादी की है। सोनाली बेंद्रे के पति निर्देशक गोल्डी बहल हैं। दोनों की मुलाकात साल 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई। इसके बाद इन दोनों की दोस्ती देखते-देखते प्यार में बदल गई। सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल ने साल 2002 में शादी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji Sonali Bendre Kiran Juneja Soni Razdan Kalki Koechlin and Udita Goswami was get married with film director
किरण जुनेजा, रमेश सिप्पी - फोटो : सोशल मीडिया

किरण जुनेजा
यह भी बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। किरण जुनेजा हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक रमेश सिप्पी की पत्नी हैं। किरण जुनेजा और रमेश सिप्पी की पहली मुलाकात एक टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरो के डेट करने के बाद इन दोनों ने साल 1991 में शादी की थी।

विज्ञापन
Rani Mukerji Sonali Bendre Kiran Juneja Soni Razdan Kalki Koechlin and Udita Goswami was get married with film director
सोनी राजदान, महेश भट्ट - फोटो : instagram

सोनी राजदान
सोनी राजदान एक उम्दा अदाकारा हैं, वहीं आज की पीढ़ी इन्हें बतौर आलिया भट्ट की मां भी जानती है। सोनी राजदान ने महेश भट्ट से साल 1986 में शादी की थी। सोनी राजदान और महेश भट्ट ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। उसके बाद शादी की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed