फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानी की इस जैकेट का दाम सुन बोल पड़ेंगे आप, 'इतने में तो पूरा परिवार विदेश घूम आए'

Sun, 26 Nov 2017 08:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Sun, 26 Nov 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji Wears Black Leather Belstaff Jacket Worth 1.30 lakh Ruprees
Rani Mukerji

अभी अभी तो हम जैसे 'मिडिल क्लास मेंटैलिटी' वाले लोग करीना कपूर के 57 हजार रुपये के शर्ट को देखकर लगे सदमे से उबर पाए थे। अब रानी मुखर्जी ने अपने इस स्पोर्टी अवतार के दर्शन देकर हमें कोमा में भेजने का बंदोबस्त कर दिया है। जब से इनकी इस काले रंग की लेदर जैकेट की कीमत पता चली है, हम सोच में पड़ गए कि इतना महंगा कपड़ा पहनकर ट्रैवल कौन करता है?

Rani Mukerji Wears Black Leather Belstaff Jacket Worth 1.30 lakh Ruprees
Rani Mukerji

रानी मुखर्जी की इस तस्वीर को देखकर हॉलीवुड फिल्म 'द अवेंजर्स' की एक किरदार 'ब्लैक विडो' याद आ जाएगी। लेकिन इस लुक के लिए चोपड़ा खानदान की बहूरानी को पूरे 1 लाख 30 हजार रुपये चुकाने पड़े हैं। यह जैकेट ब्रिटिश फैशन ब्रैंड बेलस्टाफ से खरीदी गई है। 

Rani Mukerji Wears Black Leather Belstaff Jacket Worth 1.30 lakh Ruprees
Rani Mukerji

1 लाख 30 हजार हमारे और आपके लिए बहुत बड़ी रकम हो सकती है, लेकिन देश की सबसे बड़ी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के मालिक की बीवी के लिए नहीं। वैसे तो रानी मुखर्जी डाउन-टू-अर्थ फैशन में यकीन रखती हैं लेकिन उनका ये नया लुक देखकर लगता है कि बॉलीवुड कम बैक के लिए वह काफी गंभीर हैं और फैशन पुलिस को कोई मौका नहीं देना चाहतीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji Wears Black Leather Belstaff Jacket Worth 1.30 lakh Ruprees
रानी मुखर्जी

गौरतलब है कि रानी मुखर्जी फिल्म 'हिचकी' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है और यह अगले साल मार्च में रिलीज होगी। इसके अलावा फिलहाल उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है। 

पढ़ें: दूसरे बच्चे पर बोलीं रानी मुखर्जी, 'कोशिश तो बहुत की पर लगता है बस मिस हो गई'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed