{"_id":"5ced0121bdec22076a49adab","slug":"ranjeeta-kaur-again-in-limelight-for-assaulting-husband-know-her-flashback-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी शर्तों पर काम करने की जिद ले डूबी रंजीता का करियर, दोबारा लाइमलाइट में आईं लेकिन वजह...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी शर्तों पर काम करने की जिद ले डूबी रंजीता का करियर, दोबारा लाइमलाइट में आईं लेकिन वजह...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 28 May 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Ranjeeta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काफी दिनों से लाइमलाइट से गायब रही रंजीता एक बार फिर से सुर्खियों में आई हैं। वजह है मारपीट का आरोप। खबरों की मानें तो रंजीता के पति राज मसंद ने उन पर मारपीट और चौथे फ्लोर से धक्का देने का आरोप लगाया है। रंजीता अपने दौर की हिट हीरोइन मानी जाती थी लेकिन उनका करियर कुछ ज्यादा नहीं चल पाया। इस फ्लैशबैक स्टोरी में जानिए उनके करियर और निजी जिंदगी के बारे में।
2 of 6
Ranjeeta
80 के दशक का जाना-पहचाना चेहरा रहीं रंजीता कौर को पहली ही फिल्म में ऋषि कपूर जैसे बड़े स्टार का साथ मिला तो बाद में राजश्री जैसे प्रतिष्ठित बैनर। लेकिन मिथुन के साथ अफेयर के किस्से और बढ़ते शोहरत को रंजीता संभाल नहीं पाई और उनका पीक पर पहुंचा करियर डामाडोल हो गया।
3 of 6
Ranjeeta
रंजीता कौर ने 'लैला मजनू' और 'अंखियों के झरोखों से' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए अपने लिए एक अच्छा खासा वर्ग खड़ा किया। दो बड़ी हिट देने के बाद रंजीता सभी की पसंद बन गईं थीं। हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता था। लेकिन एक ऐसा वक्त आया जब उनका करियर डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ranjeeta
वैसे तो रंजीता बहुत ज्यादा खूबसूरत नहीं थीं लेकिन पुणे फिल्म संस्थान से अभिनय की बारीकी ने उन्हें कामयाब अभिनेत्री बनाया। करियर के इसी मोड़ पर रंजीता ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'तराना', 'सुरक्षा' जैसी और कई फिल्में की और बढ़ते शोहरत को रंजीता संभाल नहीं पाई।
विज्ञापन
5 of 6
Ranjeeta Kaur
- फोटो : twitter
लगातार कई बेकार फिल्में साइन करने और फ्लॉप होने से रंजीता थोड़ी सी तुनकमिजाज और चिड़चिड़ी हो गईं। कहा तो ये भी जाता है कि उस वक्त रंजीता ने फिल्मों में बोल्ड सीन्स करने से मना कर दिया था जिसकी वजह से उनका करियर अन्य हीरोइनों के मुकाबले पिछड़ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।