{"_id":"5ced08d3bdec220774414cf2","slug":"ranjeeta-kaur-booked-hitting-her-husband-zeenat-aman-to-shweta-tiwari-7-actress-beaten-by-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये 7 एक्ट्रेस हो चुकीं घरेलू हिंसा की शिकार, एक ने तो 20 साल पहले जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये 7 एक्ट्रेस हो चुकीं घरेलू हिंसा की शिकार, एक ने तो 20 साल पहले जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब
बॉलीवुड और टेलीविजन की कई एक्ट्रेस घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी हैं। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह बिल्कुल अलग है। 80 के दशक की मशहूर अदाकारा रंजीता कौर के पति राज मसंद ने उन पर मारपीट और चौथे फ्लोर से धक्का देने का आरोप लगाया है। मामला बढ़ता देख एक्ट्रेस का बयान भी आ गया है। अपने इस बयान में रंजीता ने कहा है कि हर घर में इस तरह के झगड़े होते रहते हैं। जानिए ऐसी कौन सी एक्ट्रेस हैं जो घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी हैं।
2 of 8
बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
टीवी क्वीन रह चुकीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) पर उनके पूर्व पति राजा चौधरी ने बहुत जुल्म किए। राजा ने श्वेता को नशे की हालत में कई बार नुकसान पहुंचाया। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी और साल 2012 में राजा की बढ़ती बदतमीजियों की वजह से अलग हो गईं। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी कर ली। राजा ने श्वेता के दूसरे पति से भी कई बार हाथापाई की है।
3 of 8
Priya Bathija
- फोटो : social media
टीवी सीरियल 'डायन' की एक्ट्रेस प्रिया बठीजा की पर्सनल लाइफ ठीक नहीं चल रही है । उन्होंने साल 2017 में डीजे कवलजीत सजूला से शादी की थी। अब वो कवलजीत से तलाक लेना चाहती हैं। अचानक इस खबर ने लोगों को चौंका दिया था। ये प्रिया की दूसरी शादी थी। प्रिया ने इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह घरेलू हिंसा की वजह से तलाक लेना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
zeenat aman
- फोटो : file photo
पुराने जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान भी मारपीट की शिकार हो चुकी हैं। संजय खान जीनत के पहले पति थे लेकिन दोनों में कुछ खास जमी नहीं। वहीं, जीनत के दूसरे पति रहे मजहार खान ने उनका जीना दुश्वार कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 8
युक्ता मुखी
- फोटो : file photo
पूर्व मॉडल और साल 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस युक्ता मुखी ने बिजनेसमैन प्रिंस तुली से साल 2008 में शादी की थी। साल 2013 में युक्ता ने प्रिंस के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया। प्रिंस ने युक्ता पर फिजिकली और मेंटली अत्याचार भी किए थे। साल 2014 मे दोनों का तलाक हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।