लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने के 5 दिन बाद एकता कपूर की तुलसी बहू उर्फ स्मृति ईरानी 4 किमी नंगे पांव चलकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। स्मृति यहां अकेले नहीं बल्कि अपनी बेस्ट फ्रेंड एकता कपूर के साथ पहुंचीं।
एकता के साथ नंगे पांव मंदिर पहुंचीं स्मृति ईरानी, पूरी हुई 'आसमां में सुराख' करने की मन्नत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 kms to SIDDHI VINAYAK ke baaad ka glow 😂
A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
एकता और स्मृति की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एकता के शेयर किए गए वीडियो में स्मृति गाड़ी के आगे की सीट पर बैठी हैं। पीछे से एकता कपूर वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। बातचीत में स्मृति कहती हुई दिख रही हैं, "ये मेरा रवि के साथ पहली बार सद्धिविनायक दर्शन था। वो चार महीने का हो चुका है। मुझे लगता है इस तरह हम पूरी जिंदगी के लिए खास रिश्ते में बंध गए हैं। मैं उसकी बहुत खास मासी हूं।"
A post shared by PeepingMoon Telly (@peepingmoontelly) on
स्मृति ने अपने करियत के शुरूआती दौर में मॉडलिंग की। बाद में स्मृति ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। कई सीरियल किए लेकिन पहचान एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली। इस सीरियल में स्मृति ने तुलसी वीरानी का रोल निभाया था। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए स्मृति को 5 इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स, 4 इंडियन टेली अवॉर्ड्स और 8 स्टार परिवार अवॉर्ड्स मिले।
टेलीविजन की दुनिया से राजनीति तक का सफर तय करने के लिए स्मृति ईरानी को ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में हारने वाली स्मृति ने इस बार राहुल गांधी को हराया है। स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को उनके गढ़ में 55120 वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में 39 साल बाद परिवार के किसी सदस्य की हार हुई है। इससे पहले 1977 में संजय गांधी इस सीट से हारे थे। जीत के बाद स्मृति ने ट्वीट कर लिखा था- कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता।