{"_id":"662c6bc8b8ddbf9032097f23","slug":"ranneeti-balakot-and-beyond-lara-dutta-not-interested-playing-role-younger-than-her-actual-age-said-it-s-great-2024-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lara Dutta: खुद से कम उम्र की भूमिका निभाने में लारा को नहीं है दिलचस्पी, महिलाओं के किरदारों पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lara Dutta: खुद से कम उम्र की भूमिका निभाने में लारा को नहीं है दिलचस्पी, महिलाओं के किरदारों पर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 27 Apr 2024 08:37 AM IST
सार
लारा दत्ता ने अपनी उम्र के हिसाब से किरदार करने को लेकर बात की है। दरअसल, एक बातचीत में उनसे पूछा गया कि पुरुष अक्सर अपनी वास्तविक उम्र से बेहद ही कम उम्र के किरदार कैसे निभाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लारा दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी उम्र के हिसाब से किरदार करने को लेकर बात की है। दरअसल, एक बातचीत में उनसे पूछा गया कि पुरुष अक्सर अपनी वास्तविक उम्र से बेहद ही कम उम्र के किरदार कैसे निभाते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
2 of 5
लारा दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
लारा दत्ता ने अपनी बात को रखते हुए कहा, 'महिलाओं को अपनी उम्र के हिसाब से रोल मिल रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि ऐसा आगे भी होगा। क्योंकि अब तक के सबसे लंबे समय में हमने कभी भी इस देश में एक निश्चित उम्र से अधिक की महिलाओं का किरदार नहीं किया। यह हमेशा कॉलेज जाने वाली या 20 साल के हीरो के पहली बार प्यार में पड़ने वाला था।'
उन्होंने कहा, 'स्क्रीन पर महिलाओं का किरदार या तो मां का था, जिसने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। या फिर बुरी सास या पीड़ित बहू, वास्तविक महिलाओं को नहीं दिखाया गया।' वह अपनी नई वेब सीरीज ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड’ में एक राजनेता की भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले उन्होंने बेलबॉटम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लारा दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
लारा ने कहा, 'इसलिए मुझे यह पसंद है कि आज स्क्रीन पर ऐसी महिलाएं हैं जो सभी रूपों में हैं। आप जानते हैं शक्तिशाली महिलाएं और कमजोर महिलाएं, लेकिन जो महिलाएं 40, 50, 60, 70 की हैं, उन्हें अब स्क्रीन पर देखा जा रहा है, इसलिए मुझे उस किरदार को निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं है जो अभी मेरी उम्र से कम हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
लारा दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वे ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड’ में दिखाई दी हैं। ये सीरीज 25 अप्रैल को रिलीज हुई है। लारा दत्ता के साथ इसमें जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी समेत कई अन्य कलाकार हैं। इसके अलावा उनके पास 'वेलकम टू द जंगल' और 'रामायण' जैसी फिल्में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।