साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा द राइज' का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग इसके गानों पर आए दिन डांस करते हुए वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब इसी फेहरिस्त में रानू मंडल का नाम भी शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस फिल्म के गाने 'श्रीवल्ली' पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो की वजह से वह एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं।
Ranu Mandal Dance: श्रीवल्ली गाने पर रानू मंडल ने किया जोरदार डांस, फैंस बोले- कोई इनका इलाज करवाओ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजेदार ढंग से नाचती दिखीं रानू
सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो में रानू मस्त होकर श्रीवल्ली गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसमें उनको डांस करता देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और रानू को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।
यूजर्स ने किया ट्रोल
लोगों को रानू का यह वीडियो कुछ खास पसंद नहीं आया है, उन्हें लोगों की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा, "ये फेमस होने के लिए कुछ भी कर सकती है।" एक अन्य ने लिखा, "बहुत से लोग फाल्तू वीडियोज बनाके पैसा कमा रहे हैं लगता है यह भी इंफ्लूएंस हो गई है।" तो वहीं एक अन्य ने लिखा, "ये मजाक चल रहा है क्या कोई इनका इलाज करवाओ।"
रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाती थीं रानू मंडल
रानू किसी समय में रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाना गाया करती थीं। लेकिन लता मंगेशकर का 'एक प्यार का नगमा है' गाते हुए रानू का एक वीडियो सामने आया था, जिसके चलते वह रातों-रात वायरल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें हिमेश रेशमिया ने अपने साथ काम करने का मौका दिया था। हालांकि एक बार फिर रानू बेरोजगार हैं।