जब रूढ़ियों को तोड़ने और नई चीजों को आजमाने की बात आती है, तो बॉलीवुड हस्तियों ने हमेशा मानक स्थापित किए हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने हमारे फिल्म उद्योग में लोगों द्वारा वर्षों से की गई उपलब्धियों को स्वीकार किया है। बात चाहे कमाई की हो, काम की या प्रचार की बॉलीवुड हर कदम पर आगे है। आइए नजर डालते हैं कुछ बॉलीवुड सितारों के नाम पर जिनका नाम गिनीज बुक में भी रिकॉर्ड हो चुका है।
Guinness Book of World Records: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इन सितारों के नाम, हुनर से मिली शोहरत
शाहरुख खान
बॉलीवुड में सबसे पहला नाम आता है किंग खान यानी शाहरुख खान का। शाहरुख खान निस्संदेह दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा बॉलीवुड हस्तियों में से एक हैं। किंग खान ने 2013 में 220.5 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई के साथ सबसे अधिक कमाई करने वाले बॉलीवुड अभिनेता के रूप में फोर्ब्स की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
लता मंगेशकर
लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। द गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के 1974 के संस्करण में लता मंगेशकर के नाम सबसे अधिक 25000 गाने गाने का रिकॉर्ड दर्ज किया। इस रिकॉर्ड पर गायक मोहम्मद रफी ने विरोध करते हुए लता जी से ज्यादा 28000 गाने गाने का दावा पेश किया था। रिकॉर्ड बुक ने अगले संस्करण में लता और रफी दोनों को जगह दी। बाद में दस्तावेज पेश ना कर पाने के चलते 1991 में ये रिकॉर्ड हटा लिया गया।
आशा भोसले
लता मंगेशकर के बाद सबसे ज्यादा गाने, गाने का रिकॉर्ड आशा भोसले की झोली में आया। सास 2000 में आशा भोसले के नाम सबसे ज्यादा सोलो सिंगिंग का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। फिलहाल ये रिकॉर्ड साउथ की गायिका पी सुशीला के नाम है।
कटरीना कैफ
शाहरुख खान के नक्शेकदम पर चलते हुए, कटरीना कैफ को साल 2013 में 63.75 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री का नाम दिया गया था। कटरीना अब भी बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
