सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Lata Mangeshkar: सादगी भरा जीवन, लेकिन आलीशान घर में रहती थीं लता मंगेशकर, देखिए कैसा था गायिका का प्रभु कुंज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 09 Feb 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Prabh Kunj: Here are pics and details about Singer House on Peddar Road
लता मंगेशकर का घर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत रत्न लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। 6 फरवरी, 2022 को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर आते ही न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी शोक की लहर चल पड़ी। हर कोई उनके जाने से गमगीन हो रहा था। जो लोग उनके संपर्क में रहे, वे उनसे हुई मुलाकात के लम्हों को याद कर रहा था। वहीं, जो उन्हें करीब से नहीं जानते थे, वे उनके बारे में जानने को उत्सुक लगे। ऐसे में आज हम आपको सुर-सम्राज्ञी के घर के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Trending Videos
Lata Mangeshkar Prabh Kunj: Here are pics and details about Singer House on Peddar Road
लता मंगेशकर का घर - फोटो : सोशल मीडिया

गायिका के घर के हर कोने में उनकी सादगी साफ झलकती है। शुरु से ही धार्मिक माहौल में पली बढ़ी लता मंगेशकर कृष्ण भगवान को अपना इष्ट मानती थीं। उनके घर में घुसते ही बायें हाथ पर एक मंदिर है। जहां कृष्ण भगवान के साथ साथ दूसरे भगवान भी विराजित हैं। लता मंगेशकर अपने हर दिन की शुरुआत पूजा से करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Prabh Kunj: Here are pics and details about Singer House on Peddar Road
लता मंगेशकर का घर - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर हर साल जोर-शोर से गणेश जी का अपने घर पर स्वागत करती थीं। वह बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां को भी अपने घर गणपति दर्शन के लिए बुलाया करती थीं। हालांकि कोरोना के चलते पिछले दो सालों से यह आयोजन करीबी लोगों की मौजूदगी में ही आयोजित किया गया था।

Lata Mangeshkar Prabh Kunj: Here are pics and details about Singer House on Peddar Road
लता मंगेशकर का घर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभु कुंज के ड्राइंग रूम में लता मंगेशकर की एक बहुत बड़ी वॉल पिक्चर लगी है और इसके ठीक सामने वाली दीवार पर उनके माता पिता की तस्वीर है। जिनका आशीर्वाद लेना गायिका कभी नहीं भूलती थी।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Prabh Kunj: Here are pics and details about Singer House on Peddar Road
लता मंगेशकर का घर - फोटो : सोशल मीडिया

घर में गायिका की सबसे पसंदीदा जगह पोद्दार रोड पर खुलने वाली बालकनी थी। वो अकसर यहां बैठना पसंद करती थीं। इसके अलावा संगीत के रियाज के लिए उनके घर में एक अलग कमरा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed