सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Lata Mangeshkar Total Songs: न 30 हजार, न 25 हजार, लता मंगेशकर ने पूरी जिंदगी में गाए कुल इतने गाने

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 09 Feb 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Songs Count: Total Number of Songs Lata Mangeshkar Sang in Her Career  News in Hindi
lata mangeshkar total songs - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने जीवन के हर भाव के गीत गाए। जीवन का कैसा भी उत्सव हो, लता का कोई न कोई गीत मिल ही जाएगा। शोखियों से लेकर शरारतों तक, प्रेम से लेकर विरह तक और वैराग्य से लेकर भजन तक सब उनके गानों में समाहित है। लेकिन, कितने गाने? लता मंगेशकर ने अपने गायन करियर में कुल कितने गाने गाए, इस पर संगीत प्रेमियों, लता मंगेशकर के प्रशंसकों और फिल्म जगत से दशकों से जुड़े रहे पत्रकारों में एक नई बहस शुरू हो चुकी है। मुंबई के सबसे बड़े फिल्म पत्रकार समूह ‘चेम्बर ऑफ फिल्म जर्नलिस्ट्स’ में बीते तीन दिन से इस पर शोध और चर्चा चल रही है। इस बारे में ‘अमर उजाला’ से भी तमाम लोगों ने संपर्क किया और विकीपीडिया पर मौजूद उनके गानो की संख्या की तस्दीक करने का अनुरोध किया। विकीपीडिया ने इस संख्या पर छिड़े विवाद के बाद लता मंगेशकर के पेज से उनके गाए गानों की वह संख्या हटा दी है, जिसे लता के निधन के अगले दिन तमाम अखबारों ने अपने पहले पन्नों पर जगह दी।

Trending Videos
Lata Mangeshkar Songs Count: Total Number of Songs Lata Mangeshkar Sang in Her Career  News in Hindi
लता मंगेशकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शुरूआत वहां से करते हैं जहां से ये विवाद शुरू हुआ। बात 1974 की है, जब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने लता मंगेशकर को ऐसे गायक के रूप में मान्यता देने का एलान किया जिसके पास दुनिया में सबसे ज्यादा 25 हजार गाने रिकॉर्ड करने का रिकॉर्ड है। मोहम्मद रफी से उनकी रॉयल्टी के मसले को लेकर उन दिनों ठनी हुई थी। रफी ने इस दावे के मुकाबले अपना दावा पेश कर दिया कि मैंने 28 हजार गाने गाए हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने विवाद खड़ा होने पर दोनों पक्षों से अपने गानों की सूची पेश करन को कहा। चार पांच साल तक पत्राचार चलता रहा और जब दोनों पक्ष अपने अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश करने से चूक गए तो ये प्रविष्टि किताब से हटा दी गई। साल 2011 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आशा भोसले का नाम सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड कराने वाली गायिका के तौर पर जब दर्ज हुआ तो उनके गानों की संख्या रही, 11 हजार। अब ये रिकॉर्ड दक्षिण भारतीय गायिका सुशीला पुलापका के नाम है 17 हजार के ऊपर गाने रिकॉर्ड करने का।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Songs Count: Total Number of Songs Lata Mangeshkar Sang in Her Career  News in Hindi
गंधार स्वर यात्रा किताब की कवर फोटो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लौटकर फिर लता मंगेशकर पर आते हैं। विश्वास नेरूरकर नामक एक बहुत ही वरिष्ठ व चर्चित शोधार्थी है जिन्होंने हिंदी सिनेमा के तमाम दिग्गज गायकों मोहम्मद रफी, मुकेश और लता मंगेशकर आदि के गानों का संकलन किया है। विश्वास नेरूरकर का गीत-संग्रह ‘लता मंगेशकर: गंधार स्वर यात्रा’ के रूप में प्रकाशित हुआ और इसमें उन्होंने 1945 से लेकर 1989 के बीच गाए लता मंगेशकर के गानों का संग्रह किया। इस संकलन में यह संख्या 5066 बताई जाती है। उसके बाद से नए और खोजे गए पुराने गानों की संख्या बढ़कर उनके करीबियों के मुताबिक 5328 ही हो सकी है।

Lata Mangeshkar Songs Count: Total Number of Songs Lata Mangeshkar Sang in Her Career  News in Hindi
लता समग्र किताब की कवर फोटो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुमन चौरसिया की किताब ‘लता समग्र’ में भी लता मंगेशकर के 2014 तक गाए गानों की सूची है। इस किताब के मुताबिक लता मंगेशकर ने जो गाने गाए उनमें हिंदी फिल्मी गाने 5328, गैर फिल्मी गाने 198, अप्रकाशित गाने 127, मराठी 405, बंगाली 206, संस्कृत 24, गुजराती 48, पंजाबी 69, दूसरों के गाए गानों के संस्करण 38 और अन्य 48 शामिल हैं। इन गानों की कुल संख्या 6550 बताई जाती है। सोशल मीडिया पर भी इन किताबों के उदाहरण देकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन, एक किताब में गानों की संख्या पांच हजार के करीब और दूसरी किताब में लता मंगेशकर के गानों की संख्या सात हजार के करीब तो फिर ये 30 हजार या उससे ऊपर के गानों की संख्या आई कहां से? इस बारे में हमने विश्व प्रसिद्ध उद्घोषक हरीश भिमानी से बात की। 

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Songs Count: Total Number of Songs Lata Mangeshkar Sang in Her Career  News in Hindi
इन सर्च ऑफ लता मंगेशकर किताब की कवर फोटो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लता मंगेशकर पर शोध करने वालों में एक प्रमुख नाम आवाज की दुनिया की मशहूर हस्ती हरीश भिमानी का भी रहा है। हरीश भिमानी ने लता मंगेशकर के साथ 21 देशों के 53 शहरों में 123 शोज की यादें अपनी पुस्तक ‘इन सर्च ऑफ लता मंगेशकर’ में संजोई हैं। वह कहते हैं, ‘लता जी ने कभी नहीं माना कि उन्होंने 30 हजार या 40 हजार गाने गाए। कोई उनसे कहता भी तो वह मना कर देतीं कि ये आपका बड़प्पन है, ऐसा कुछ है नहीं। तमाम लोगों ने लता जी के गानों पर शोध किए हैं। मैंने जो लता जी के साथ रहते हुए आंकलन किया उसके हिसाब से उनके गाए गानों की कुल संख्या 8226 है।’ यह संख्या हरीश भिमानी कई जगहों पर उद्धृत भी कर चुके हैं और लता मंगेशकर के साथ तमाम कार्यक्रमों के लिए बरसों सफर करते रहने के कारण उनकी यह संख्या ही प्रामाणिक भी मानी जाती है। उनकी लिखी इस किताब का अगला संस्करण भी जल्द प्रकाशित होने वाला है, जिसमें वह अपनी कुछ और यादें पुस्तक में संजोने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed