सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Deepika Padukone Troll: दीपिका पादुकोण ने पहनी ऐसी ड्रेस, देखकर भड़क गए यूजर्स, बोले- बिकिनी का फुल वर्जन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 09 Feb 2022 02:35 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone is trolled for wearing a bold bikini style body suit in the promotion of her film Gaheriyaan.
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गहराइयां’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। इन दिनों दीपिका, अनन्या और सिद्धांत अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं, जिस वजह से तीनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हाल ही में, दीपिका पादुकोण अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने एक इवेंट में पहुंचीं।



यहां पर दीपिका पादुकोण बेहद ही स्टाइलिश आउटफिट पहने हुए नजर आईं, जिसमें वह काफी ज्यादा ग्लैमरस लग रही थीं। इस मौके की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन फैंस को दीपिका का ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया, जिस वजह से अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया जा रहा है। हर कोई उनके आउटफिट का मजाक उड़ रहा है और उन्हें खरी खोटी सुना रहा है।  

Trending Videos
Deepika Padukone is trolled for wearing a bold bikini style body suit in the promotion of her film Gaheriyaan.
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, दीपिका पादुकोण फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में बोल्ड डेनिम जॉगर पहने दिखाई दी थीं। लेकिन फैंस को उनका ये आउटफिट बिल्कुल पसंद नहीं आया, जिस वजह से अब हर कोई उन्हें खरी खोटी सुना रहा है। इतना ही नहीं, कई लोगों ने दीपिका की तुलना उर्फी जावेद से की है, जो अक्सर अपने कपड़ों की वजह से ही ट्रोल होती रहती हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी लग रही हैं।’ इसके साथ इस यूजर ने हंसने वाला इमोजी भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone is trolled for wearing a bold bikini style body suit in the promotion of her film Gaheriyaan.
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये दीपिका दीदी ने क्या पहन रखा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दीपिका ने जल्दबाजी में स्वीमिंग कॉस्ट्यूम संग जॉगर पहन लिया।’ इसके अलावा, एक और यूजर ने लिखा, ‘ये लो बिकिनी का फुल वर्जन।’ यूजर ने ये भी लिखा, ‘जंप सूट पहनने के इतने एलिगेंट तरीके हैं, ये बहुत वाहियात लग रहा है।’ वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'ये दीपिका को किसने बिकिनी जैसी ड्रेस दे दी।'  

Deepika Padukone is trolled for wearing a bold bikini style body suit in the promotion of her film Gaheriyaan.
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इस मौके पर दीपिका पादुकोण के फैंस ने उनका बचाव भी किया। फैंस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। एक फैन ने लिखा, ‘बस करो आप लोग, उन्होंने क्या पहना है इससे आपका कोई मतलब नहीं, वो दीपिका की मर्जी है जो उन्हें पहनना है वो पहनेंगी।’ एक और फैन ने लिखा, ‘बस करो, किसी को इतनी आसानी से जज नहीं करना चाहिए।’

विज्ञापन
Deepika Padukone is trolled for wearing a bold bikini style body suit in the promotion of her film Gaheriyaan.
गहराइयां - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘गहराइयां’ 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के बेहद ही बोल्ड सीन्स देखने को मिलेंगे। इसकी एक झलक ट्रेलर में भी देखने को मिल गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed