मौनी रॉय शादी के बाद अपने पति सूरज नांबियार के साथ हनीमून मनाने कश्मीर की घाटियों में पहुंची हैं। मौनी हनीमून से लगातार कई सारी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। मौनी ने पीले रंग का जैकेट पहने तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें काफी खूबसूरत लग रही हैं।
Mouni Roy Honeymoon: पति संग कश्मीर की खूबसूरत वादियों की सैर कर रहीं मौनी रॉय, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नोफॉल कर रहीं एंजॉय
शादी के बाद से ही मौनी रॉय इंटरनेट पर छाई हुई हैं। कश्मीर में हनीमून मना रहीं मौनी ने गुलमर्ग में हो रही बर्फबारी का खूब मजा लिया। वहां इस समय जमकर बर्फबारी हो रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और इसमें गाना लगाया "ये हसीं वादियां।" इस वीडियो को देखकर साफ पता लग रहा है कि मौनी को कश्मीर भा गया है।
वीडियो के साथ ही मौनी ने एक पोस्ट के जरिए कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। अभिनेत्री ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "पहाड़ों पर चोटी पर ओमिंग कर रही हूं।" इन तस्वीरों में मौनी पीले जैकेट में अपनी आखें बंद करके ओम का जाप कर रही हैं। इन तस्वीरों में उनकी मांग में सिंदूर भी लगा दिख रहा है।
इससे पहले भी कर चुकीं हैं फोटो शोयर
इससे पहले भी अभिनेत्री अपने हनीमून की तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा कर चुकी हैं, जिनमें उन्होंने अपने पति के नाम का इंग्लिश मतलब समझाया था। तस्वीरों में मौनी को बेज रंग के स्वेटर में और सूरज को रंगीन स्वेटर में देखा जा सकता है। यह कपल इस समय कश्मीर की पहाड़ियों में बर्फीले माहौल का मजा ले रहा है।

कमेंट
कमेंट X