सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Gangubai Kathiawadi: कौन है 'एडवर्ड भाई? जो आलिया भट्ट के साथ कर रहे हैं 'गंगूभाई काठियावाड़ी' का प्रमोशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 09 Feb 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Pet Cat Edward Bhai seen promoting Gangubai Kathiawadi see viral photos
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'गंगूभाई काठियावाड़ी' का जोरो-शोरो से प्रमोशन कर रहीं हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के साथ 'एडवर्ड भाई' भी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। 

Trending Videos
Alia Bhatt Pet Cat Edward Bhai seen promoting Gangubai Kathiawadi see viral photos
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार यानी 9 फरवरी को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर फूलों की कढ़ाई वाली सफेद साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। अपने क्लासी रॉयल लुक के अलावा जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह थी एडवर्ड नाम की आलिया की बिल्ली। जिसे उन्होंने अपनी बाहों में पकड़ रखा था। आलिया ने अपने मजाकिया अंदाज को दिखाते हुए तस्वीरों के साथ एक मजाकिया कैप्शन डाला, जिसमें लिखा था, "एडवर्ड भाई और गंगूबाई"।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gangubai 🤍🙏 (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Pet Cat Edward Bhai seen promoting Gangubai Kathiawadi see viral photos
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

'गंगूभाई काठियावाड़ी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इसे इंडस्ट्री के लोगों व दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला रहा है। ट्रेलर के प्रीमियर में आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने भी शटरबग्स के लिए गंगूभाई अंदाज में अपना प्यार दिखाया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, अभिनेत्री ने रणबीर कपूर की तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ प्रेमी' कहा था, जिसमें उन दोनों को कैमरे की ओर पीठ कर हाथ जोड़कर देखा जा सकता है।

Alia Bhatt Pet Cat Edward Bhai seen promoting Gangubai Kathiawadi see viral photos
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म में आलिया भट्ट का चरित्र वास्तविक जीवन से प्रभावित है। दरअसल आलिया इस फिल्म में गंगूबाई कोठेवाली का किरदार निभा रहीं हैं। जिसे कम उम्र में वेश्यावृत्ति में बेच दिया गया था। हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक अध्याय पर इस फिल्म की कहानी आधारित है। फिल्म में सहायक भूमिकाओं में विजय राज, इंदिरा तिवारी और सीमा पाहवा नजर आएंगे। वहीं अजय देवगन, इमरान हाशमी और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed