फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानू मंडल के मीम्स सोशल मीडिया पर हुए वायरल, आप भी हंसते हुए हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 29 Aug 2019 01:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
ranu mondal and himesh reshammiya record video users make meme on them
ranu mondal - फोटो : social media

रानू मंडल का रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड तक का सफर शानदार रहा है । पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन से उनका गाना गाते एक वीडियो सामने आया, जो वायरल हो गया। इसमें वो 'एक प्यार का नगमा है' गाते हुए नजर आई थीं । फैंस ने उनका ये वीडियो बहुत पसंद किया । इसके बाद उनके कई और वीडियो भी सामने आए ।

ranu mondal and himesh reshammiya record video users make meme on them
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media

रानू के वीडियो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक पहुंचे । उन्हें हिमेश रेशमिया के रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बुलाया गया । यहीं पर हिमेश ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया । हिमेश ने रानू के साथ गाना रिकॉर्ड किया है। वहीं हिमेश ने रिकॉर्डिंग का एक वीडियो भी शेयर किया था । रानू के इस वीडियो को बहुत पसंद किया गया।

 

 
ranu mondal and himesh reshammiya record video users make meme on them
Ranu Mondal - फोटो : file photo

हिमेश ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'रानू मंडल के साथ फिल्म हैप्पी, हार्डी और हीर का नया गाना रिकॉर्ड किया । अगर आपमें हिम्मत है तो आपके सपने जरूर पूरे हो सकते हैं । सकारात्मक रहने से सबकुछ पाया जा सकता है। आपके प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया ।'

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ranu mondal and himesh reshammiya record video users make meme on them
रानू मंडल - फोटो : instagram

हिमेश के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने उनकी तारीफ तो की, साथ ही कुछ यूजर्स ने मीम्स भी बनाए हैं । इन मीम्स में कई यूजर्स ने हिमेश और रानू की तरह वीडियो बनाए । वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स ने हिमेश और रानू को धन्यवाद भी कहा । बता दें कि रानू को काम देने के बाद हिमेश ने एक इंटरव्यू में उनके बारे में बात की थी ।

 

 
विज्ञापन
ranu mondal and himesh reshammiya record video users make meme on them
रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा था, 'आज मैं रानू जी से मिला । उनकी आवाज भगवान की देन है । उनकी गायकी मोह लेती है । मैं उनको फिल्म में गाने का ऑफर देने से खुद को रोक नहीं पाया। अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी, हार्डी और हीर' में उनको मौका दिया, जिससे पूरी दुनिया उनकी आवाज सुन पाए । मैं उनकी आवाज लोगों तक पहुंचाने में मदद करूंगा ।'


हिमेश रेशमिया ने गाने के लिए रानू मंडल को दी इतनी मोटी फीस, वायरल खबर की सच्चाई क्या?

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed