'कबीर सिंह' (Kabir Singh) फिल्म की सफलता के बाद अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के पैर जमीं पर नहीं टिक रहे। इस फिल्म के बाद से शाहिद के करियर को नई उड़ान मिली और अब उन्हें कई फिल्में ऑफर हो रही हैं। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि शाहिद जल्द ही अपने सपनों के घर में शिफ्ट हो रहे हैं। खास बात है कि शाहिद अपने नए घर में शिफ्ट होते ही दो सितारों के पड़ोसी बन जाएंगे।
जल्द ही सपनों के घर में शिफ्ट हो जाएंगे शाहिद कपूर, इन दो सितारों के बनेंगे पड़ोसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई मिरर वेबसाइट के मुताबिक शाहिद कपूर पत्नी मीरा और दोनों बच्चों सहित मुंबई के वर्ली इलाके में शिफ्ट हो जाएंगे। शाहिद और मीरा का यह घर 8000 स्क्वायर फीट होगा। रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद का घर सी-फेसिंग होगा। यहां तक कि शाहिद के नए घर की बालकनी से वर्ली सी-लिंक भी नजर आएगा। शाहिद परिवार के साथ नए बंगले में इस साल के अंत तक शिफ्ट हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- शाहिद कपूर की बेटी मीशा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे स्टार किड्स, शॉर्ट्स में नजर आईं मां मीरा
दिलचस्प बात है कि अपने नए घर में शिफ्ट होते ही शाहिद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पड़ोसी बन जाएंगे। फिलहाल शाहिद इस वक्त जुहू के सी-फेसिंग घर में रह रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार कियारा आडवाणी के साथ 'कबीर सिंह' फिल्म में नजर आए थे। 'कबीर सिंह' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें:- शाहिद की बेटी मीशा के जन्मदिन में शाहरुख के बिना पहुंचे अबराम, मीडिया को देख ऐसे किया रिएक्ट
'कबीर सिंह' की सफलता के बाद शाहिद ने अपनी अगली फिल्म का एलान अभी तक नहीं किया है। शाहिद ने हाल ही में बेटी मीशा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। इस मौके पर शाहिद और मीरा ने शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार किड्स ने शिरकत की। इसके अलावा शाहिद की मां नीलिमा अजीम, पिता पंकज कपूर पत्नी सुप्रिया पाठक के साथ पहुंचे।
सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी अपनी बेटी इनाया नौमी के साथ नजर आए। ईशा देओल भी अपनी बेटी के साथ पार्टी में पहुंचीं। रानी मुखर्जी भी सफेद ड्रेस में दिखीं, लेकिन उनकी बेटी आदिरा कैमरे में कैद नहीं हुईं। इस पार्टी में पिता शाहरुख खान और मां गौरी के बिना ही अबराम खान पहुंचे। नीली टी-शर्ट के साथ काली पैंट में अबराम काफी स्मार्ट नजर आ रहे थे। इस दौरान शाहिद ब्लू जैकेट और जींस में हैंडसम लग रहे थे। वहीं मीरा शॉर्ट्स पहने नजर आईं। मीशा व्हाइट फ्रॉक में क्यूट लग रही थीं।