{"_id":"5d639eef8ebc3e0172324e0e","slug":"ranu-mondal-and-himesh-reshammiya-recording-video-users-share-the-memes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक वीडियो से स्टार बनीं रानू मंडल, यूजर्स ने बनाए गजब के मीम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक वीडियो से स्टार बनीं रानू मंडल, यूजर्स ने बनाए गजब के मीम
Mon, 26 Aug 2019 03:05 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर बैठकर लता मंगेशकर जैसा गाना गाने वाली रानू मंडल देखते ही देखते पॉपुलर हो गईं । स्टेशन से उनका एक वीडियो सामने आया, जो वायरल हो गया । इसमें वो 'एक प्यार का नगमा है' गाते हुए नजर आ रही थीं । फैंस ने उनका ये वीडियो बहुत पसंद किया। इसके बाद उनके कई और वीडियो भी सामने आए ।
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
रानू के वीडियो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक पहुंचे । उन्हें हिमेश रेशमिया के रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बुलाया गया । यहीं पर हिमेश ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया । हिमेश ने गाने को रिकॉर्ड करते हुए उनका एक वीडियो भी शेयर किया था । हिमेश के इस वीडियो को बहुत पसंद किया गया ।
लता के गाए गीत से रानू बनीं स्टार पर आज भी गुमनाम जिंदगी बिता रहे इस गाने के गीतकार
लता के गाए गीत से रानू बनीं स्टार पर आज भी गुमनाम जिंदगी बिता रहे इस गाने के गीतकार
ranu mondal with himesh reshammiya
- फोटो : social media
हिमेश ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, 'रानू मंडल के साथ फिल्म हैप्पी, हार्डी और हीर का नया गाना रिकॉर्ड किया । अगर आपमें हिम्मत है तो आपके सपने जरूर पूरे हो सकते हैं । सकारात्मक रहने से सबकुछ पाया जा सकता है। आपके प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया ।'
Thank you Himesh Sir 😙♥️ pic.twitter.com/4anMidGR3F
— प्रोफसर उन्जॉय Raja babu 🌈 (@GaurangBhardwa1) August 24, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu Mondal
- फोटो : file photo
हिमेश के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने उनकी तारीफ तो की, साथ ही कुछ यूजर्स ने मीम्स भी बनाए हैं । इन मीम्स में कई यूजर्स ने हिमेश और रानू की तरह वीडियो बनाए । वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स ने हिमेश और रानू को धन्यवाद भी कहा । बता दें कि रानू को काम देने के बाद हीमेश ने एक इंटरव्यू में उनके बारे में बात की थी ।
Bhai Watch This 😂😂 pic.twitter.com/9iWupIC9n3
— WAR (@rockstar00143) August 24, 2019
विज्ञापन
रानू मंडल और एतींद्र चक्रवर्ती
- फोटो : फेसबुक
उन्होंने कहा था, 'आज मैं रानू जी से मिला । उनकी आवाज भगवान की देन है । उनकी गायकी मोह लेती है । मैं उनको फिल्म में गाने का ऑफर देने से खुद को रोक नहीं पाया । अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी, हार्डी और हीर' में उनको मौका दिया, जिससे पूरी दुनिया उनकी आवाज सुन पाए । मैं उनकी आवाज लोगों तक पहुंचाने में मदद करूंगा ।'
Talent ko khod khod kar nikal rahe hain
— भैया जी (bhaiyyaa ji) (@backaitbaba) August 24, 2019
Himesh sir🥰🥰 pic.twitter.com/FZS9SZvXZo