फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पब्लिसिटी पाने को रानू मंडल की बेटी का नया पैंतरा, अब खुद गाया 'इक प्यार का नगमा...', सुनिए

Wed, 04 Sep 2019 05:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 04 Sep 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Ranu Mondal daughter Elizabeth new publicity stunt sung Ek Pyar Nagma Hai song video viral
Elizabeth and Ranu Mondal - फोटो : file photo

अपनी गायकी से रातों रात इंटरनेट पर स्टार बनीं रानू मंडल (Ranu Mondal) की बेटी पब्लिसिटी पाने के लिए तरह तरह के पैंतरे आजमा रही हैं। अभी बीते दिन ही रानू की बेटी एलिजाबेथ साती रॉय ने मैनेजर अतींद्र चक्रबर्ती पर गंभीर आरोप जड़े थे कि उन्हें उनकी मां से मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्हें धमकाया जा रहा है कि अगर रानू मंडल से मिलने की कोशिश की तो पैर तोड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी रानू मंडल की बेटी के खिलाफ नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि जब आपकी मां भीख मांग रही थी, तब आप कहां थी? मैनेजर सही है। अब रानू की बेटी पब्लिसिटी पाने के लिए नया पैंतरा आजमाते हुए रानू के नक्शेकदम पर चल पड़ी हैं।



Ranu Mondal daughter Elizabeth new publicity stunt sung Ek Pyar Nagma Hai song video viral
Ranu Mondal daughter Elizabeth - फोटो : file photo

रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ भी मां की तरह लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज में ‘इक प्यार का नगमा है’ गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा है। हालांकि फर्क ये है कि इसमें यूजर्स रानू की बेटी की आवाज को पसंद करने की बजाए उसे ट्रोल कर रहे हैं। लोगों द्वारा इस बात का आरोप लगाया जा रहा है कि रानू की बेटी झूठी पब्लिसिटी (Fake Publicity) पाने के लिए इस तरह के पैंतरे आजमा रही हैं। खबरों की मानें तो एलिजाबेथ रानू मंडल को 10 साल पहले छोड़कर चली गई थीं। रानू के मशहूर होते ही एलिजाबेथ उनसे मिलने पहुंची। मां ने भी बेटी को गले लगा लिया था। 

Ranu Mondal daughter Elizabeth new publicity stunt sung Ek Pyar Nagma Hai song video viral
Ranu Mondal with daughter - फोटो : Facebook

दरअसल, रानू और उनकी बेटी एलिजाबेथ बीते 10 साल से संपर्क में नहीं थे। एलिजाबेथ ने मां रानू को अकेला छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा किया। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार एलिजाबेथ ने बताया है कि उन्हें काफी समय तक मां रानू मंडल को छोड़ने की धमकी मिलती रही। जिसकी वजह से उन्होंने मां को छोड़ने का फैसला किया। हालांकि एलिजाबेथ ने ये खुलासा नहीं किया कि उन्हें कौन धमकी दे रहा था। एलिजाबेथ ने ये भी कहा- 'मैं कुछ दिन पहले कोलकाता से धर्मतला गई थी। वहां मैंने मां को एक बस स्टैंड पर बैठे देखा। मैं तुरंत उनके पास गई और उन्हें 200 रुपये देकर घर जाने को कहा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu Mondal daughter Elizabeth new publicity stunt sung Ek Pyar Nagma Hai song video viral
Ranu Mondal - फोटो : file photo

एलिजाबेथ जब मां रानू मंडल के मशहूर होते ही उनसे मिलने गई तो उनकी बहुत आलोचना हुई। इस पर एलिजाबेथ ने कहा- 'मां के चारों बच्चों में से मैं ही थी जो उनका ख्याल रखती थी। मैं उन्हें अंकल के अकाउंट से 500 रुपये भेज दिया करती थी। मेरा तलाक हो गया है और मैं सूरी में किराने की छोटी सी दुकान चलाती हूं। अपने 4 साल के बच्चे का भी ध्यान रख रही हूं।' 'मैंने कई बार कोशिश की मां मेरे साथ रहें लेकिन उन्होंने साथ आने से इनकार कर दिया। 'मां ने दो शादियां की थी। दो शादियों से उनके चार बच्चे हैं। रानू के पहले पति मेरे पिता थे। कुछ साल पहले ही उनका देहांत हुआ है। दूसरी शादी से जो बच्चे हैं वह शायद मुंबई में ही रहते हैं। उनका दूसरा पति अभी जिंदा है।' 

विज्ञापन
Ranu Mondal daughter Elizabeth new publicity stunt sung Ek Pyar Nagma Hai song video viral
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
ऐसे में मां-बेटी को मिलवाने में रानू के गाना वाला वीडियो मददगार साबित हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद रानू की बेटी ने उनसे घर आकर मुलाकात की थी। बेटी के मिलने के बाद रानू खुशी से फूले नहीं समा रहीं थीं। रानू ने कहा था- 'यह मेरी दूसरी जिंदगी है और अब मैं इसे बेहतर बनाने की कोशिश करूंगी।' आपको बता दें, रानू मंडल ने अपना तीसरा गाना रिकॉर्ड कर लिया है। इस तीसरे गाने का वीडियो हिमेश रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस नए गाने में सबसे खास बात है रानू का अंदाज। इस बार रानू ज्यादा आत्मविश्वास के साथ गाती नजर आ रही हैं। ये गाना 13 साल पहले यानी 2006 में रिलीज हुई फिल्म '36 चाइना टाउन' के गाने 'आशिकी में तेरी' का रीमेक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed