फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रानू मंडल को ट्रोल करने पर बेटी का अजीबो गरीब बयान, बोलीं- 'मां को दिक्कत है'

Sat, 30 Nov 2019 11:52 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 30 Nov 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
ranu mondal daughter elizabeth on troll for makeup
Ranu Mondal - फोटो : instagram

स्टेशन पर गाना गाकर रातों रात इंटरनेट स्टार बनीं रानू मंडल कई बार ट्रोलिंग की शिकार हो चुकी हैं। पिछले दिनों रानू मंडल की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो हैवी मेकअप में दिखीं। इस फोटो को लेकर रानू मंडल को जमकर ट्रोल किया गया। अब इस पर उनकी बेटी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ranu mondal daughter elizabeth on troll for makeup
ranu mondal - फोटो : social media

रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ ने कहा कि 'मां को इस तरह ट्रोल किए जाने से मैं दुखी हूं। मां को हमेशा से एटीट्यूड की दिक्कत रही है जिससे कई समस्याएं आ जाती हैं। लोगों को समझना चाहिए कि उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है। अब जाकर उन्हें सफलता मिली है तो लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।'

ranu mondal daughter elizabeth on troll for makeup
Ranu Mondal with daughter - फोटो : Facebook

एलिजाबेथ ने कहा कि भले ही कुछ लोग उनकी मां को ट्रोल कर रहे हैं लेकिन उनके चाहने वाले हमेशा उनके गाने को प्यार करते रहेगें। बता दें कि कानपुर में आयोजित एक इवेंट में रैंप वॉक के दौरान रानू का मेकअप किया गया था जिससे उनका चेहरा बिगड़ गया था। बस फिर क्या सोशल मीडिया पर यूजर्स उनका मजाक बनाने लगे। हालांकि कुछ लोग उनके बचाव में भी उतरे और ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranu mondal daughter elizabeth on troll for makeup
ranu mondal - फोटो : social media

इस दौरान रानू मंडल ही नहीं मेकअप आर्टिस्ट को भी ट्रोल किया गया। बाद में मेकअप आर्टिस्ट ने रानू मंडल का मेकअप करते हुए वीडियो भी शेयर किया। आर्टिस्ट ने बताया कि 'रानू का काफी मेहनत से मेकअप किया गया, लेकिन फेक फोटो ने सब कुछ बिगाड़ दिया।'

विज्ञापन
ranu mondal daughter elizabeth on troll for makeup
ranu mondal - फोटो : social media

मेकअप आर्टिस्ट ने पोस्ट में लिखा, 'आप दोनों तस्वीरों को देख सकते हैं। एक तस्वीर वो है, जिसमें हमने मेहनत की और दूसरी वो फोटो जिसको एडिट किया गया। उन पर सारे जोक्स और ट्रोल्स ठीक हैं। हमें भी देखकर हंसी आई, लेकिन दूसरे को ठेस पहुंचाकर हंसना गलत है।'  

सूरज बड़जात्या के बेटे के रिसेप्शन में सलमान-माधुरी पर टिकी निगाहें, रेखा के आगे तो सब फेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed