{"_id":"5d63a94b8ebc3e93a76fd35c","slug":"ranu-mondal-why-she-is-singing-in-railway-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो इसलिए रेलवे स्टेशन पर गाने को मजबूर थीं रानू मंडल, पहली बार खुद बताए अपने हालात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो इसलिए रेलवे स्टेशन पर गाने को मजबूर थीं रानू मंडल, पहली बार खुद बताए अपने हालात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 26 Aug 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Singer Ranu
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी आवाज से रानू मंडल ने इंटरनेट पर यूजर्स को अपना फैन बना दिया। स्टेशन पर उनका गाया गाना जिसने भी सुना उनकी आवाज का कायल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद संगीतकार-गायक हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया है। हाल ही में रानू ने बताया कि वो आखिर रेलवे स्टेशन पर गाने को मजबूर क्यों थीं?
2 of 5
ranu mondal with himesh reshammiya
- फोटो : social media
रानू मंडल सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बतौर मेहमान पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी आपबीती बताई। शो को होस्ट कर रहे जय भानुशाली ने रानू से पूछा- 'आप रेलवे स्टेशन पर क्यों गा रही थीं?'
3 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
रानू मंडल बताती हैं कि 'मैं रेलवे स्टेशन पर इसलिए गाना गाती थीं क्योंकि मेरे पास रहने के लिए घर नहीं है, मैं गाना गाकर पेट भरती थी, गाना गाने के बाद किसी ने बिस्कुट दिया या किसी ने कुछ खाना दिया, या किसी ने मुझे रुपये दिए'। शो में रानू ने जज हिमेश रेशमिया, अलका याज्ञनिक और जावेद अली के सामने अपनी कला का जौहर भी दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
स्टेशन पर गाते हुए रानू को कईयों ने सुना लेकिन अक्सर लोग उन्हें अनदेखा कर देते थे। ऐसे ही एक दिन रानू गाना गा रही थीं तभी वहां एतींद्र चक्रवर्ती (Atindra Chakraborty) नाम के शख्स ने उनका वीडियो बना लिया। एतींद्र ने यह वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया। बस फिर तो जो हुआ वो सब जानते हैं।
रानू मंडल पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की रहने वाली हैं। रानू का लालन-पालन उनकी चाची ने किया है। रानू ने कम उम्र में ही मां को खो दिया था। वो अपना गुजारा रेलवे स्टेशन और लोकल ट्रेन में गाना गाकर करती थीं। फिलहाल उनकी जिंदगी पहले से बिल्कुल बदल गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।