फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर-आलिया ही नहीं इस साल बनेंगी इन स्टार्स की भी जोड़ियां, पांचवी वाली का सुपरहिट होना तय

Thu, 03 Jan 2019 10:03 AM IST
Amit Saini मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Saini Updated Thu, 03 Jan 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
ranveer alia to sonam kapoor and dulquer salman these are fresh jodi in 2019
ranbir kapoor and alia bhatt
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साल 2018 में परदे पर और परदे के बाहर दोनों जगह सुपरहिट रही। अब इस साल यानी 2019 में भी कई नई जोडि़यां बनने वाली हैं । बस फर्क इतना है कि ये जोडि़यां रियल नहीं रील होंगी । खास बात ये है कि सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार ये जोडि़यां साथ में नजर आएंगी । एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर जिनमें नए साल की सात दिलचस्प जोड़ियां बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं... 
ranveer alia to sonam kapoor and dulquer salman these are fresh jodi in 2019
ranveer alia
रणवीर सिंह- आलिया भट्ट (गली बॉय)

साल 2019 की पहली धमाकेदार जोड़ी बनने जा रही है फिल्म गली बॉय से। इसका पहला लुक जारी हो चुका है। फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ दिखेंगे। फिल्म को ज़ोया अखतर निर्देशित कर रही हैं। वैलेंटाइंस डे के अगले दिन यानी 15 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म की कहानी स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिस उर्फ डिवाइन और नावेद शेख उर्फ नेज़ी के जीवन की कहानी पर आधारित है। 
ranveer alia to sonam kapoor and dulquer salman these are fresh jodi in 2019
kartik kriti
कार्तिक आर्यन-कृति सैनन (लुक्काछिपी)

साल 2018 में सोनू के टीटू की स्वीटी से 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुके कार्तिक आर्यन की लीग नए साल में बदल रही है। उनकी जोड़ी दिखेगी एक मार्च को रिलीज होने जा रही फिल्म लुक्काछिपी मे। फिल्म की कहानी मथुरा की है और कार्तिक इसमें बने हैं एक टीवी रिपोर्टर जो एक लड़की के प्यार में पागल हो जाता है। फिल्म के निर्देशक हैं लक्ष्मण उतेकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer alia to sonam kapoor and dulquer salman these are fresh jodi in 2019
sonam dulquer
सोनम कपूर – दुलकीर सलमान (द जोया फैक्टर)

 इस साल सोनम कपूर साउथ के हिट एक्टर दुलकीर सलमान के साथ फिल्म द ज़ोया फैक्टर में नज़र आएंगी। फिल्म को अभिषेक शर्मा निर्देशित कर रहे हैं और इसकी कहानी अनुजा चौहान की किताब द ज़ोया फैक्टर पर आधारित है। 5 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में जोया सिंह सोलंकी यानी सोनम कपूर विज्ञापन कंपनी में काम करने वाली लड़की है और दुलकीर सलमान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान निखिल खोड़ा बने हैं।
विज्ञापन
ranveer alia to sonam kapoor and dulquer salman these are fresh jodi in 2019
ananya pandey
टाइगर श्रॉफ – अनन्या पांडे (स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2)

2012 में आई स्टूडेन्ट ऑफ द ईयर की सीक्वल यानी स्टूडेन्ट ऑफ द ईयर 2  में इस बार टाइगर श्रॉफ के साथ मशहूर अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या नज़र आएंगी। 10 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा हैं और फिल्म की कहानी एक बार फिर कैंपस के प्रेम त्रिकोण पर ही आधारित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed