{"_id":"5c2d840bbdec2256ba1d87df","slug":"sanjay-khan-birthday-and-ajay-devgn-film-de-de-pyar-de-look-boolywood-big-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय खान और गुल पनाग के जन्मदिन से लेकर 'पेट्टा' के हिंदी ट्रेलर तक, ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय खान और गुल पनाग के जन्मदिन से लेकर 'पेट्टा' के हिंदी ट्रेलर तक, ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 03 Jan 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
zeenat aman, sanjay khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय खान आज मना रहे हैं अपना 78वां बर्थडे
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में संजय खान बतौर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रहे। 78 साल के हो चुके संजय खान ने 1964 में फिल्म हकीकत से डेब्यू किया। 3 दशक तक करियर में उन्होंने करीब 30 फिल्मों में एक्टिंग की। संजय खान फिल्मों के अलावा अपनी लव स्टोरी की वजह से भी चर्चा में रहे। साल 2000 तक उन्होंने टीवी और फिल्मों में यादगार रोल किए । संजय खान पर बनी स्पेशल स्टोरी पढ़ें..
हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस गुल पनाग आज अपना 40वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं । 3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में जन्मीं गुल पनाग अपने रफ-टफ लुक की वजह से जानी जाती हैं। गुल का असली नाम गुलकीरत कौर पनाग है। उनके पिता भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं।पिता की पोस्टिंग की वजह से गुल पनाग का बचपन कई शहरों में बीता है। चंडीगढ़ के बाद उन्होंने लेह, वेलिंग्टन और तमिलनाडु में पढ़ाई पूरी की। पढ़ें गुल पनाग से जुड़ी स्पेशल खबरें
अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे' का पहला लुक हुआ रिलीज
नए साल की शुरुआत होते ही अजय देवगन ने अपने फैन्स को तोहफे देने शुरू कर दिए हैं। पहले अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' का पहला लुक आया । अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'दे दे प्यार दे' का लुक भी रिलीज कर दिया है । इस पोस्टर को डायरेक्टर ओम राउत ने पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट से फैन्स के लिए शेयर किया। फिल्म में अजय के साथ तबु भी नजर आएंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ntr
NTR की बायोपिक ने रिलीज से पहले कमाए 25 करोड़ रुपये
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है । रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही 25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है । फिल्म के सैटेलाइट राइट्स एक टीवी चैनल को 25 करोड़ रुपये में बेच दिए गए हैं । ऐसा करने के बाद माना जा रहा है कि फिल्म अपनी प्रोडक्शन की काफी हद तक लागत रिलीज से पहले ही निकाल चुकी है ।
विज्ञापन
5 of 5
petta
रजनीकांत की 'पेट्टा' का ट्रेलर हुआ रिलीज
सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म पेट्टाका हिंदी धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का तमिल ट्रेलर 27 दिसंबर को दर्शकों के लिए रिलीज किया गया था। इस तमिल ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था लेकिन अब फिल्म मेकर्स ने पेट्टा का हिंदी ट्रेलर आउट किया है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तृषा, बॉबी सिम्हा, सिमरन बग्गा और विजय सेथुपथी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।