{"_id":"67ac398d6b199eada20d4bb0","slug":"ranveer-allahbadia-now-elvish-yadav-in-controversy-commenting-on-chum-darang-said-people-are-so-fool-2025-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Elvish Yadav: रणवीर इलाहाबादिया के बाद चुम पर किए कमेंट को लेकर विवादों में एल्विश यादव, बोले- 'लोग मूर्ख हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Elvish Yadav: रणवीर इलाहाबादिया के बाद चुम पर किए कमेंट को लेकर विवादों में एल्विश यादव, बोले- 'लोग मूर्ख हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:33 AM IST
सार
एल्विश यादव ने चुम दरांग के नाम को लेकर एक पॉडकास्ट में कमेंट किया। उन्होंने बताया कि चुम का नाम अश्लील है। इस कमेंट को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है।
विज्ञापन
1 of 4
एल्विश यादव- चुम दरांग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर इलाहाबादिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच यूट्यूबर एल्विश यादव भी अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण कुछ मुश्किल में आ गए हैं। चुम दरांग को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अरुणाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष ने राष्ट्रिय महिला आयोग को पत्र लिख यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
2 of 4
चुम दरांग
- फोटो : इंस्टाग्राम
चुम ने दिया एल्विश को जवाब
दरअसल, एक पॉडकास्ट में एल्विश यादव ने चुम दरांग पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि चुम का नाम अश्लील है। इस बात का जवाब चुम ने सोशल मीडिया अकाउंट से दिया। उन्होंने कहा, किसी की पहचान और नाम का अनादर करना मजेदार नहीं होता। किसी की उपलब्धियों का मजाक उड़ाना अच्छी बात नहीं है। अब समय है कि हम हंसी मजाक और अपमान में अंतर समझ सकें। चुम ने कहा, इससे भी ज्यादा निराशाजनक बात यह है कि यह सिर्फ मेरी जातीयता के बारे में नहीं था। मेरी कड़ी मेहनत और संजय लीला भंसाली की फिल्म का भी अनादर किया गया। एल्विश यादव के इस कमेंट के बाद विवाद और भी बढ़ गया।
3 of 4
यूट्यूबर एल्विश यादव
- फोटो : amar ujala
करण वीर मेहरा को लेकर भी बोले एल्विश
एल्विश यादव ने करण वीर मेहरा को लेकर भी कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा, "करणवीर को निश्चित रूप से कोविड हुआ था, क्योंकि चुम को कौन पसंद करता है, भाई? किसका स्वाद इतना खराब है? चुम का नाम बहुत अश्लील लगता है... और उसने गंगूबाई काठियावाड़ी में काम किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एल्विश यादव-करण वीर मेहरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
एल्विश यादव ने रखा अपना पक्ष
एल्विश यादव ने इस मामले पर अपना पक्ष भी रखा है। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर विवाद बढ़ रहा है क्योंकि मैंने कोरोना का जिक्र किया है। उन्होंने कहा, "कुछ लोग इसे समझ ही नहीं पाते, वे कह रहे हैं कि क्योंकि मैंने कोविड का जिक्र किया है और मैं चुम को चीनी होने से जोड़ रहा हूं। लोग बहुत मूर्ख हैं। मेरा मतलब था कि करण वीर मेहरा को कोविड हो सकता है और उसने स्वाद और गंध की अपनी भावना खो दी है और इसलिए वह चुम को पसंद करता है।" बता दें कि एल्विश ने अपने पॉडकास्ट से इसके कुछ हिस्से हटवा भी दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।