रणवीर-दीपिका इटली से शादी करके आने के बाद मेहमानों को पार्टी देने में बिजी हो गए हैं। सबसे पहले बेंगलूरू यानी दीपिका के निवास स्थान में पार्टी होनी है। जिसके लिए दीपवीर होटल के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले दोनों की शादी की और सभी रस्मों की फोटोज एक-एक सामने आ रही हैं। लेकिन अब पार्टी हॉल की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं..
सामने आईं दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन की इनसाइड तस्वीरें, काले कपड़े और चूड़े में दिखी पहली झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A post shared by Atul Sikrai (@sikraiatul) on
रिसेप्शन बेंगलुरु के होटल 'लीला पैलेस' में होगा। अंदर की तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि पार्टी की थीम लाल है क्योंकि ज्यादातर जगह पर लाल गुलाबों को ही सजाया गया है। बता दें कि खाने के मेन्यू में दक्षिण-भारतीय व्यंजन ही शामिल होंगे जिसे दुल्हन की मां उज्जवला पादुकोण को टेस्ट करवाने के बाद ही शामिल किया गया है। वहीं दूल्हा-दुल्हन के आउटफिट की बात करें तो दोनों फिर से ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आने वाले हैं।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikascupcakes) on
बात करें होटल की तो इसका सबसे बड़ा बैंक्वेट हॉल ग्रैंड बॉलरूम बुक किया गया है। बता दें कि होटल में डिनर के लिए बुक करने पर प्रति व्यक्ति 3 हजार रुपए तक का खर्चा आता है। यानी 500 लोगों के हिसाब से 15 लाख रुपए में खर्च होंगे। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए इसे बुक किया जाता है तो प्रति व्यक्ति 7200 रुपए का खर्चा आता है।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikascupcakes) on
बता दें कि बेंगलुरु रिसेप्शन के बाद दीपिका-रणवीर मुंबई लौट आएंगे। यहां रणवीर की बहन रितिका अपने भाई-भाभी के लिए 24 नवंबर को एक डिनर पार्टी ऑर्गनाइज करेंगी। इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में भी एक रिसेप्शन होगा। यहां शामिल होंगी बॉलीवुड की नामी हस्तियां।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikascupcakes) on