फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: 83 का टीजर रिलीज और राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Fri, 26 Nov 2021 07:58 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 26 Nov 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh 83 teaser release raj kundra bombay hc dismisses anticipatory bail and kareena kapoor khan troll read top 10 entertainment
रणवीर सिंह, राज कुंद्रा - फोटो : Social Media

भारत की ऐतिहासिक जीत पर बनी फिल्म 83 का टीजर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में रणवीर सिंह उस समय के कप्तान कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। लंबे इंतजार के बाद सामने आए कबीर खान की फिल्म 83 के टीजर में रणवीर सिंह की भूमिका लोगों को काफी प्रभावित कर रही है। सामने आए टीजर ने जहां फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। तो वहीं फिल्म ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट इतिहास के गौरवशाली दिन - 25 जून, 1983 की याद ताजा कर दी है। टीजर की शुरुआत भारतीय क्रिकेट इतिहास के उस गौरवशाली दिन के दृश्य के साथ होती है। वहीं, वीडियो के अंत में रणवीर सिंह, कपिल देव के रूप में  विव रिचर्ड्स को आउट करने के लिए गेंद को पकड़ते नजर आए। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर 1983 क्रिकेट विश्व कप जीता। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के जूते पहने नजर आएंगे। 


 
83 Teaser: रणवीर सिंह ने रीक्रिएट किया कपिल देव का शानदार कैच, ताजा हुईं वर्ल्ड कप की यादें

 



 
ranveer singh 83 teaser release raj kundra bombay hc dismisses anticipatory bail and kareena kapoor khan troll read top 10 entertainment
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उसे कथित तौर पर प्रदर्शित करने के मामले में एक और झटका लगा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अश्लील फिल्म रैकेट मामले में दायर राज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। बीते दिनों कोर्ट में अपनी याचिका दायर करते हुए राज ने अदालत से कहा था कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी द्वारा बनाए गए वीडियोज ‘कामुक’ जरूर थे, लेकिन एडल्ट कंटेंट वाले नहीं है।हालांकि, कोर्ट ने राज द्वारा दी गई इस दलील को मानने से इनकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। राज कुंद्रा के अलावा अभिनेत्री पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा समेत कुल 6 लोगों ने अग्रिम जमानत के लिए ये याचिका लगाई थी। इससे पहले राज कुंद्रा को 19 जुलाई को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद करीब 2 महीने जेल में बिताने के बाद वह जमानत पर फिलहाल बाहर है। 
 

Raj Kundra Pornography Case: बॉम्बे हाईकोर्ट से राज कुंद्रा को एक और झटका, अदालत ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका






 
ranveer singh 83 teaser release raj kundra bombay hc dismisses anticipatory bail and kareena kapoor khan troll read top 10 entertainment
फिलिप जॉन, सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही अपने अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट की शुरुआत करने वाली हैं। फिलिप जॉन द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म अरेंजमेंट ऑफ लव में सामंथा एक नए किरदार में नजर वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री एक बायसैक्शुयल लड़की की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। इस फिल्म की जानकारी सामने आते ही अब उनके फैंस उनके इस नए अवतार को देखने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।  इस बारे में सामंथा ने कहा कि "मैं फिलिप जॉन के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं। मैंने उनकी परियोजनाओं का कई सालों तक बारीकी से पालन किया है। मैं सुनीता के साथ एक बार फिर से काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं। मैं सेट पर आने का इंतजार नहीं कर सकती हूं।" इस फिल्म की शुरुआत अगस्त 2022 से होने की उम्मीद है।
 

न्यू रिलीज: फिलिप जॉन की फिल्म में बाईसेक्सुअल किरदार निभाएंगी सामंथा रूथ प्रभु, अगस्त 2022 में शुरू होगी शूटिंग







 
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh 83 teaser release raj kundra bombay hc dismisses anticipatory bail and kareena kapoor khan troll read top 10 entertainment
अनुषा दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर टेलीविजन पर्सनालिटी और वीजे अनुषा दांडेकर अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों वह पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने की खबर के चलते सुर्खियों में थी। इस शो में उनके एक्स बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा पहले से ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनके बिग बॉस के घर में आने की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, बाद में यह सारी खबरें महज एक अफवाह साबित हुई। वहीं, अब अनुषा एक बार चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर एक सवाल- जवाब सेशल का आयोजन किया। इस दौरान यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने इशारे- इशारे में बताया कि वह डेटिंग कर रही हैं। इस सवाल- जवाब सेशन का आयोजन करते हुए अभिनेत्री ने लिखा ''हे ओके! पिछले कुछ सालों में मैं ट्विटर इस्तेमाल करने में काफी पिछड़ गई थी। चलो से सवा- जवाब सेशन शुरू करते है। सबसे अजीब सवाल का जवाब दूंगी।''
 

सवाल- जवाब: रिलेशनशिप को लेकर यूजर ने अनुषा दांडेकर से पूछा सवाल, अभिनेत्री ने इशारों- इशारों में कही यह बात






 
विज्ञापन
ranveer singh 83 teaser release raj kundra bombay hc dismisses anticipatory bail and kareena kapoor khan troll read top 10 entertainment
बलविंदर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। कई फिल्मों में अपने अभिनय से तारीफ पा चुके अभिनेता बलविंदर सिंह धामी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता ने आज यानी शुक्रवार को अंतिम सास ली। उन्होंने 90 के दशक में रिलीज हुई कई फिल्मों में काम किया है। बलविंदर सिंह धामी साल 1991 में आई फिल्म ‘हफ्ता बंधन’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ थे। इसके वह अलावा 1993 रिलीज हुई फिल्म ‘सैनिक’ और ‘परवान’ में भी दिखाई दिए थे।
 

दुखद: अभिनेता बलविंदर सिंह धामी का हुआ निधन, इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed