फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

83 The Film: ओटीटी से पहले टीवी पर प्रसारित होगी रणवीर सिंह की '83', जानिए कब और किस चैनल पर देख पाएंगे?

Wed, 23 Feb 2022 05:13 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 23 Feb 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh 83 Will Telecast On star Gold Before Streaming on OTT Platform
83 फिल्म - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' ने कोरोना काल में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। संक्रमण के डर से सिनेमाघरों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में नाकाम रहे लोग, अब फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने इस फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने से पहले टीवी पर प्रसारित करने का निर्णय लिया है। 

Ranveer Singh 83 Will Telecast On star Gold Before Streaming on OTT Platform
83 द फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कब और किस चैनल पर देख सकेंगे 83?
अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 20 मार्च को रात 8 बजे 'स्टार गोल्ड' पर किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के प्रसारण के दौरान स्टार गोल्ड उन्हीं विज्ञापनों काे टेलीकास्ट करेगा, जो '83' के एरा में टीवी पर छाए हुए थे। चैनल का कहना है कि वह लोगों को घरों पर बैठकर 83 के माहौल का अनुभव देना चाहता है। 

Ranveer Singh 83 Will Telecast On star Gold Before Streaming on OTT Platform
फिल्म 83 - फोटो : सोशल मीडिया

ताजा होंगी पुरानी यादें
यानी 20 मार्च को आप न केवल उस वर्ल्ड कप के बारे में बल्कि उस दौर के विज्ञापन के बारे में भी जानकारी हासिल कर पाएंगे। 1983 के लोंगो को फिल्म और विज्ञापन के जरिए पूरी तरह से नॉस्टैल्जिक फील करवाया जाएगा, जब भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप जीतकर अपने मुल्क का नाम रौशन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh 83 Will Telecast On star Gold Before Streaming on OTT Platform
83 द फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्टार कास्ट
रणवीर के अलावा, इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य, करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार दोनों ओटीटी पर जल्द प्रसारित होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed