गली ब्वॉय साल 2019 की एक कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई है और साल भर में खूब वाहवाही बटोर चुकी है। अब ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली ब्वॉय को एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। फिल्म को 92वें ऑस्कर अकादमी अवार्ड्स के लिए नामांकन भी मिला है।
'गली ब्वॉय' ने जीता एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवॉर्ड, 'सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म' का मिला खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली ब्वॉय धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित एक कहानी है, जिसने सभी का ध्यान अपनी आकर्षित करते हुए खूब वाहवाही बटोरी है। फिल्म को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया जहाँ वह अनगिनत प्रशंसा के साथ दिल जीत चुकी है। साथ ही, इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में 'बेस्ट फिल्म' का पुरस्कार भी जीत चुकी है और जल्द ही इसे जापान में रिलीज किया जाएगा।
Next up is the award for Best Feature Film! And the winner is India's "Gully Boy" 👏🏻💯 #AAA2019 #AACA2019 #AsianAcademyCreativeAwards #RedCarpet #GalaFinal pic.twitter.com/9QYaGB1KB8
फ़िल्म में मुख्य जोड़ी की ताज़ा केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया है जहाँ रणवीर सिंह एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका में नज़र आये थे, वही आलिया भट्ट ने उनकी प्रेमिका का किरदार निभाया था। फिल्म में सिद्धान्त चतुर्वेदी और कल्कि केकलां ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जोया अख्तर द्वारा निर्देशित, गली ब्वॉय टाइगर बेबी के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। गली बॉय को भारत में 14 फरवरी 2019 को रिलीज किया गया था। गौरतलब है कि एक तरफ जहां गली ब्वॉय ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है तो वहीं दूसरी ओर नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' को बेस्ट ड्रामा सीरीज का खिताब मिला है।
And the winner for Best Drama Series award goes to... India's "Delhi Crime" 👏🏻💯 #AAA2019 #AACA2019 #AsianAcademyCreativeAwards #GalaFinal pic.twitter.com/f2i7Zi34dK