अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली ब्वॉय को भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। भारत की ओर से गली ब्वॉय की एंट्री ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में की गई है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
Oscars 2020 के लिए भारत की ओर से भेजी गई 'गली ब्वॉय', स्लम रैपर्स की कहानी दिखाती है फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल फरवरी में रिलीज इस फिल्म में रणवीर सिंह- आलिया भट्ट के अलावा विजयराज, कल्कि केकलां, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा और अमृता सुभाष भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने करीब 140 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं इस साल 'बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर भी किया गया था।
एफएफआई के महासचिव सुपर्ण सेन ने बताया कि इस साल करीब 27 फिल्में ऑस्कर की दौड़ में थीं। लेकिन सर्वसम्मति से गली ब्वॉय को चुना गया। जिन फिल्मों से गली ब्वॉय की टक्कर हुई उस लिस्ट में उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक, केसरी, बधाई हो, आर्टिकल 15 और अंधाधुन जैसी फिल्में शामिल रहीं। बता दें कि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने फिल्म का निर्माण किया है। फरहान ने भी गली ब्वॉय की गुड न्यूज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
#GullyBoy has been selected as India’s official entry to the 92nd Oscar Awards. #apnatimeaayega
Thank you to the film federation and congratulations #Zoya @kagtireema @ritesh_sid @RanveerOfficial @aliaa08 @SiddhantChturvD @kalkikanmani & cast, crew and hip hop crew. 🕺🏻 pic.twitter.com/Eyg02iETmG
गौरतलब है कि इससे पहले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में 'गली ब्वॉय' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिल चुका है। इसके साथ ही इसे दक्षिण कोरिया में 23वें बुकियॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल (बीआईएफएएन) में नेटवर्क फॉर द प्रोमोशन ऑफ एशियन सिनेमा (एनईटीपीएसी) का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
फिल्म की थीम की बात करें तो ये फिल्म स्लम रैपर्स से प्रेरित कहानी है। फिल्म में रणवीर सिंह का रैप के लिए जोश देखते ही बनता है। वहीं आलिया भट्ट रणवीर की गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आई हैं। न सिर्फ अवॉर्ड्स बल्कि रणवीर- आलिया ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल भी बखूबी जीता है।