कोरोना काल में बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स अपने दोस्तों और करीबियों से फोन कॉल या वीडियो कॉल के जरिए ही बात कर पा रहे हैं। ऐसे ही रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना ने भी एक दूसरे का हाल चाल लेने के लिए लाइव सेशन किया। लेकिन रणवीर को बीच में ही लाइव छोड़कर जाना पड़ा।
VIDEO: आयुष्मान के साथ चिल्लाकर बात कर रहे थे रणवीर सिंह, तभी दीपिका ने लगाई ऐसी डांट और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला क्या था चलिए बताते हैं। दरअसल रणवीर सिंह, आयुष्मान खुरान (Ayushmann Khurrana) के लाइव सेशन के दौरान उनके साथ लाइव आकर एक्टर को सरप्राइज दे देते हैं। बातचीत के बीच ही रणवीर एक दम से चैट बंद कर देते हैं और वो ऐसा उनकी पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की वजह से करते हैं।
इस चैट के दौरान रणवीर सिंह ने बताया कि वो अभी सोकर उठे हैं और दूसरी तरफ दीपिका जूम कॉल पर है और उन्हें डिस्टर्बेंस हो रहा है। इसलिए दीपिका, रणवीर को तेज- तेज बात करने के लिए डांट रही हैं। रणवीर कहते हैं, "डांट रही है, बोल रही है, मैं जूम कॉल कर रही हूं चिल्ला मत''।
Ranveer Singh joining Ayushmann Khurrana live on Instagram ♥️
_
He just woke up 🤣♥️ pic.twitter.com/OeHQQdSXeM
इसके बाद आयुष्मान खुराना कहते हैं, "वह चले गए, क्योंकि भाभी डांट रही है उसे।" रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आयुष्मान खुराना का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस दोनों की इस मस्ती को खूब पसंद कर रहे हैं।
बात करें रणवीर सिंह की तो वह फिल्म '83' में नजर आएंगे। यह फिल्म 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में मिली भारत की जीत पर आधारित है। इसमें रणवीर के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।