रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन फैंस का ये इंतजार आज कुछ हद तक खत्म हो गया है। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेडिट फिल्म '83' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आज यानी सोमवार को मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर फैंस के बीच शेयर कर दिया है, जिसने फैंस को जरूर खुश कर होगा। इस फिल्म में रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं और दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।
83 Trailer Out: रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने खड़े किए रोंगटे, विदेशी जमीन पर जीत की कहानी देख खुश हुए फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर में फिल्म की शानदार झलक
ट्रेलर की शुरुआत बेशक विदेशी धरती पर भारतीय क्रिकेट टीम के कमजोर खेल के साथ होती है, लेकिन जैसे जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है वैसे वैसे फिल्म के किरदारों का जज्बा दर्शकों के मन में जोश पैदा करने वाला साबित हो रहा है। इस फिल्म में साफ दिखाया गया है कि कैसे भारतीय खिलाड़ी विदेशी धरती पर अपने देश का सिर ऊंचा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। साथ ही आखिर में दिखाया गया है कि कैसे जब इंडिया की टीम क्रिकेट के मैदान में जीत हासिल करती है तो देशभर में दिवाली मनाई जाती है।
रणवीर की एक्टिंग ने खड़े किए रोंगटे
इस ट्रेलर में रणवीर सिंह की एक्टिंग हर किसी के रोंगटे खड़े कर देने का काम कर रही है। रणवीर कपिल देव के किरदार में हैं और इस किरदार को उन्होंने पूरी शिद्दत से निभाया है। दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण ने एक परफेक्ट पत्नी का रोल निभाया है। इस फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है, ‘अंडरडॉग्स की सच्ची स्टोरी, जो आप सोच भी नहीं पाएंगे।’ वहीं, फैंस भी इस ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं।
24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
‘83’ का ट्रेलर फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और अब फैंस जल्द से जल्द इस फिल्म के देखना चाहते हैं। ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे 3डी में भी रिलीज किया जाएगा।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, पंकज त्रिपाठी, हार्डी सांधु, निशांत धहिया, ऐमी विर्क, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा और आर बद्री जैसे सितारे नजर आएंगे