{"_id":"61a5c8c095eb885b7049df8c","slug":"antim-the-final-truth-film-box-office-collection-day-4-know-the-total-collection-of-salman-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Antim Collection Day 4: ‘अंतिम’ ने चौथे दिन की जबरदस्त कमाई, सलमान की फिल्म का इतना हुआ टोटल कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Antim Collection Day 4: ‘अंतिम’ ने चौथे दिन की जबरदस्त कमाई, सलमान की फिल्म का इतना हुआ टोटल कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंतिम: द फाइनल ट्रुथ
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्र्थ’ से बॉलीवुड में फिर से अपने बहनोई आयुष शर्मा को लॉन्च किया है और इसी फिल्म के जरिए सलमान और आयुष की जोड़ी पर्दे पर एक्शन करती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और अब सलमान खान की ये फिल्म कमाई के मामले में धीरे-धीरे ट्रैक पर आ गई है। फिल्म ने पहले और दूसरे दिन खास कमाई नहीं की थी। इस फिल्म ने पहले दिन 5.03 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 6.03 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन वीकेंड के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम’ ने शानदार कमाई की और अब सोमवार को भी कमाई का आंकड़ा अच्छा रहा है। इस फिल्म ने चौथे दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन अब सही रफ्तार से आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
2 of 5
अंतिम: द फाइनल ट्रुथ
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना स्टारर इस फिल्म ने चौथे दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, फिल्म की कमाई में चौथे दिन 30-35 प्रतिशत की गिरावट आई है। फिल्म ने रविवार यानी तीसरे दिन 7.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी लिहाज से फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 21 करोड़ के पार पहुंच गया है। माना जा रहा है कि वीक डेज की वजह से फिल्म का कलेक्शन अभी धीमा रहेगा, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म से कमाई में उछाल आ सकता है।
3 of 5
अंतिम: द फाइनल ट्रुथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान की इस फिल्म को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है। लोग इसे थिएटर्स में देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इतना नहीं, कई जगह तो सलमान खान का दुध से अभिषेक किया गया, तो कुछ जगह फिल्म रिलीज होने की खुशी में पटाखे जलाए गए। इन वीडियोज के जरिए ही फैंस की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, अभिनेता ने फैंस से ऐसा नहीं करने की अपिल की है। दूसरी तरफ क्रिटिक्स ने भी फिल्म ‘अंतिम’ को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की ये फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन इस फिल्म को सबसे अच्छा रिस्पॉस दो शहरों में मिल रहा है। सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम’ मुंबई और हेदराबाद में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
महिमा मकवाना, आयुष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ में सलमान खान सिख पुलिस वाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो अपने गुस्से को कंट्रोल में रखते हुए चीजों को अच्छे से संभालता है। वहीं, आयुष और महिमा मकवाना अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।