Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Social media: Video of Tanzania kili Paul went viral again after Kiara advani song now he was seen singing the Shahrukh Khan song Zaalima
{"_id":"61a5ba83d5fb354e8b5bb736","slug":"social-media-video-of-tanzania-kili-paul-went-viral-again-after-kiara-advani-song-now-he-was-seen-singing-the-shahrukh-khan-song-zaalima","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: फिर वायरल हुआ तंजानिया के किली पॉल का वीडियो, कियारा के बाद अब शाहरुख खान का गाना गाते आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: फिर वायरल हुआ तंजानिया के किली पॉल का वीडियो, कियारा के बाद अब शाहरुख खान का गाना गाते आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 30 Nov 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
किली पॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आए तंजानिया के भाई-बहन की जोड़ी का जादू अभी लोगों पर से पूरी तरह से उतरा भी नहीं था कि उनका एक और वीडियो चर्चा में आ गया है। दरअसल, तंजानिया के कंटेंट क्रीएटर किली पॉल का एक वीडियो दोबारा इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। हाल ही में किली ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की मशहूर फिल्म रईस के लोकप्रिय गाने जालिमा पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आते ही एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर इसपर जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और माहिरा खान की फिल्म रईस के गाने जालिमा को गाते हुए किली के इस वीडियो को अब तक 221k से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वीडियो को बनाते समय किली बिना अटके या बिना किसी शब्द को भूले बड़ी ही आसानी से इस गाने को गुनगुनाते नजर आए।
इस गाने की अपनी वीडियो को शेयर करते हुए किली ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा “शाहरुख खान के मेरे पसंदीदा गीतों में से एक। मेरे सभी भारतीय लोगों का बहुत- बुहत धन्यवाद। आप सबका प्यार और समर्थन आसमान से परे है। आगे और भी बहुत आने वाले है, इसलिए आपके समर्थन और प्यार की जरूरत है।”
3 of 5
किली पॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, नेटिजन्स भी किली के इस नए वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया, "आआह आपको हिंदी गाना गाते देख बेहद खुशी हुई। आपको भारत से ढेर सारा प्यार।" वहीं, एक यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छा दोस्त।" एक अन्य यूजर ने किली से सवाल किया, क्या आपको हिंदी समझ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किली पॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले किली ने अपनी बहन नीमा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी स्टारर फिल्म शेरशाह का गाना रातां लंबिया गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने उनकी काफी तारीफ भी की। इतना ही नहीं खुद अभिनेत्री कियारा आडवानी ने उनके इस वीडियो की प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान और माहिरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सॉन्ग जालिमा की बात करें तो यह साल 2017 में आई फिल्म रईस का एक गाना है। इस गीत को मशहूर गायक अरिजीत सिंह और गायिका हर्षदीप कौर ने गाया है। जबकि गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने तैयार किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।