फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बायोपिक '83' के लिए मैदान में उतरे रणवीर सिंह, डायरेक्टर कबीर खान ने दिखाई पूरी लोकेशन

Sat, 12 Jan 2019 09:58 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 12 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh and kabir khan spotted at ground for biopic 83
ranveer singh

इन दिनों रणवीर सिंह की सफलता सातवें आसमान को छू रही है। बीते वर्ष 2018 में रिलीज हुई उनकी फिल्म सिम्बा ने तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया और अब खबर है कि वह निर्देशक कबीर खान के साथ बायोपिक 83 की शूटिंग के लिए एक कदम आगे बढ़ा चुके हैं। इसके लिए दोनों को मुंबई के एक ग्राउंड में देखा गया जहां फिल्म की शूटिंग की जानी है। बता दें कि रणवीर सिंह 83 में फिल्म महान क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका निभाने जा रहे हैं।


 



 
ranveer singh and kabir khan spotted at ground for biopic 83
ranveer singh - फोटो : twitter

बता दें कि इस साल (2019) रणवीर सिंह की पहली फिल्म गली ब्वॉय रिलीज होने जा रही है। फिल्म 18 जनवरी को सिनेमाघरों में पहुचेगी। फिल्म में रणवीर का किरदार एक स्ट्रीट रैपर का है। साथ ही आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। खबर है कि साल 2017 में ही रणवीर सिंह ने इस बात का ऐलान किया था कि वह 1983 के वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित फिल्म करेंगे जिसमें वह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। 

ranveer singh and kabir khan spotted at ground for biopic 83
ranveer singh

ऐसे में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें फिल्म 83 के निर्देशक कबीर खान और रणवीर सिंह मुंबई के एक ग्राउंड में स्पॉट हुए हैं। इस दौरान रणवीर सिंह को स्पोर्टी लुक में देखा गया। गौरतलब है कि बीते वर्ष इस बात का खुलासा हुआ था कि बायोपिक '83' 5 अप्रेल 2019 को रिलीज होगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh and kabir khan spotted at ground for biopic 83
ranveer singh

बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि रणवीर सिंह की अगली फिल्म '83' (जो कि 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बनी है) के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क किया गया था। फिल्म के निर्माताओं ने दीपिका से इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार करने के लिए गुजारिश की थी। निर्माताओं का कहना था कि ये काम दीपिका सात दिन में भी पूरा कर सकती हैं।

विज्ञापन
ranveer singh and kabir khan spotted at ground for biopic 83
deepika padukone

इस पर दीपिका पादुकोण के करीबी सूत्रों ने अमर उजाला को बताया था कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर दीपिका की जो ब्रांड वैल्यू है, उसे वह किसी स्पेशल एपीयरेंस के जरिए कमजोर नहीं करना चाहतीं। 'पद्मावत' के बाद दीपिका की जो भी फिल्म आएगी, उसके लिए फिल्म वितरकों ने अभी से गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। वहीं, रणवीर सिंह ने भी अपनी फिल्म '83' के निर्माताओं को साफ कर दिया है वह इस बारे में दीपिका पर किसी तरह प्रेशर नहीं बनाएंगे। दीपिका की फिल्मों को लेकर जो भी फैसला होगा, वह दीपिका का अपना फैसला होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed