बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से तो कभी अपनी एक्टिंग के चलते। ऐसे में एक बार फिर रणवीर सिंह सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनका वायरल वीडियो। दरअसल सोशल मीडिया पर रणवीर का एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो सामने आया है। जिसमें वो हैप्पी बर्थडे टू यू गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
ओवरकोट पहने बिस्तर पर डांस करते नजर आए रणवीर सिंह, सिर्फ इस महिला के लिए बनाया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में रणवीर सिंह गाने- 'हम भी अगर बच्चे होते..' पर डांस कर रहे हैं। वीडियो एक होटल के कमरे का है, जिसमें रणवीर बिस्तर पर खड़े होकर नाच रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में रणवीर सिंह टोपी के साथ गॉगल लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने एक ओवरकोट भी पहना हुआ है। रणवीर एक दम बिंदास और बेफिक्रे तरीके से डांस कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by DiwaaahBhaiWaah! (@shanoosharmarahihai) on
दरअसल रणवीर सिंह का ये वीडियो शानू शर्मा ने पोस्ट किया है। वीडियो रणवीर ने खास तौर से शानू को बर्थडे विश करने के लिए बनाया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शानू ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है और रणवीर सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।