फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नुसरत जहां ने शपथ लेने के बाद स्पीकर के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, लोग बोले- ' वाह क्या संस्कार हैं'

Wed, 26 Jun 2019 03:11 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 26 Jun 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Nusrat Jahan tmc mp took oath and touch the feet of speaker om birla
nusrat jahan - फोटो : social media
नुसरत जहां एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद हाल ही में शादी करके चर्चा में आ गईं । नुसरत ने बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में शादी की थी । नुसरत और निखिल ने हिंदू रीति के साथ क्रिश्चियन वेडिंग भी की। शादी के बाद वो भारत लौटीं और मंगलवार को उन्होंने सांसद पद की शपथ ली । 2019 के लोकसभा चुनाव में नुसरत टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट सीट से मैदान में उतरीं थीं ।

 
Nusrat Jahan tmc mp took oath and touch the feet of speaker om birla
nusrat jahan - फोटो : social media
नुसरत ने बांग्ला भाषा में शपथ ली । उन्होंने शपथ के अंत में जय हिंद, वंदे मातरम और जय बांग्ला कहा। इसके बाद वो बीजेपी सांसद और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के पास गईं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया । इस दौरान नुसरत साड़ी में नजर आईं । साथ ही उनके सिंदूर, चूड़ा और मंगलसूत्र ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा । 
Nusrat Jahan tmc mp took oath and touch the feet of speaker om birla
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां लोकसभा में - फोटो : PTI
स्पीकर के पैर छूने पर सोशल मीडिया यूजर्स नुसरत की बहुत तारीफ कर रहे हैं । नुसरत का पैर छूते हुए वीडियो वायरल हो रहा है । इसे देख एक यूजर ने कहा, 'वाह क्या संस्कार हैं ।' एक और यूजर ने लिखा, 'ये आज का सबसे खूबसरत वीडियो है ।' एक यूजर कहते हैं, 'नुसरत ने वंदे मातरम कहा और स्पीकर के पैर भी छुए । मेरी नजरों में नुसरत के लिए इज्जत बढ़ गई है ।' कुछ ने नुसरत के लुक की भी तारीफ की । 
 


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nusrat Jahan tmc mp took oath and touch the feet of speaker om birla
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां - फोटो : PTI
एक यूजर लिखते हैं, 'लोकसभा में नुसरत अच्छे से ड्रेस अप होकर आई हैं । सिंदूर में वो बहुत खूबसूरत दिख रही हैं ।' एक यूजर ने लिखा, 'मुझे नुसरत का ये अंदाज पसंद आया । एक मुस्लिम होने के नाते मैं उनका सपोर्ट करता हूं कि वो भारत के कल्चर को आगे बढ़ा रही हैं । हिंदुस्तान जिंदाबाद ।'
 

 
विज्ञापन
Nusrat Jahan tmc mp took oath and touch the feet of speaker om birla
मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां लोकसभा में - फोटो : PTI
बता दें कि नुसरत के साथ उनकी करीबी दोस्त मिमि चक्रवर्ती भी थीं । मिमी ने टीएमसी के टिकट पर कोलकाता के जाधवपुर सीट से चुनाव लड़ा था और उन्होंने भी लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली । संसद से बाहर निकलते समय दोनों सांसद नुसरत और मिमी को मीडिया ने घेर लिया। इस दौरान उनके साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। मीडिया के सवालों के जवाब देने के बाद वे वापस सदन में लौटने की कोशिश करने लगीं।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed