साउथ इंडस्ट्री में बेहद पॉपुलर हैं ये 5 कॉमेडियन, एक तो हर दूसरी फिल्म में आता है नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडियन अली सिर्फ दक्षिण भारत तक ही सीमित हैं। उत्तर भारत में हिंदी मूवी चैनल्स पर आने वाली डब फिल्मों की बदौलत वह कई फैंस के चहेते बन चुके हैं। अली का पूरा नाम मोहम्मद अली बाशा है। अली ने तेलुगू, तमिल और हिंदी में 1000 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वे पवन कल्याण और पुरी जगन्नाथ की फिल्मों में हमेशा देखे जाते हैं। उन्होंने दो फिल्मफेयर पुरस्कार और दो नंदी पुरस्कार जीते हैं।
ब्रह्मानंदम
साउथ इंडस्ट्री में एक कॉमेडियन ऐसा भी है जो वहां के लीड स्टार्स को भी मात देता है। हर दूसरी फिल्म में इस कॉमेडियन की झलक आपको देखने को मिल जाएगी उनका नाम है ब्रह्मानंदम। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ब्रह्मानंदम ने इतनी ज्यादा हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं कि उन्हें वहां का कॉमेडी किंग कहा जाता है। बतौर टीचर अपने करियर की शुरूआत करने वाले कॉमेडी सुपर स्टार ब्रह्मानन्दम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। ब्रह्मानंदम अपने दो दशकों से भी ज्यादा लंबे कॅरियर में 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
वडिवेलू साउथ के जाने माने कॉमेडियन हैं। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में अभिनय किया है और अपनी अलग तरह की कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 260 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। कॉमेडी का उनका अंदाज निराला है और यकीनन आप कभी बोर नहीं होने वाले।
करुणास, तमिल फिल्मों के पॉपुलर कॉमेडियन हैं। वो तमिल की कई फिल्मों में बतौर लीड एक्टर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वो एक अच्छे सिंगर और म्यूजिशियन भी हैं। उनका पूरा नाम करुणानिधि सेथु है। करुणास के स्टाइल भी औरों से काफी जुदा है।