फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई तुषार से लड़ाई होने के बाद एकता कपूर ने बुला ली थी पुलिस, खुद किया उस घटना का खुलासा

Wed, 26 Jun 2019 03:03 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 26 Jun 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor said she once called the police after fight with tusshar kapoor
Ekta Kapoor
टीवी क्वीन के नाम से फेमस एकता कपूर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थीं । यहां उन्होंने अपने भाई तुषार कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। एकता ने बताया कि एक बार तुषार से लड़ाई होने के बाद उन्होंने घर में पुलिस बुला ली थी । एकता उस समय अपने पूरे परिवार के साथ तिरुपति गई थीं । यहीं उनका तुषार से झगड़ा हो गया । 
Ekta Kapoor said she once called the police after fight with tusshar kapoor
Ekta Kapoor, Tusshar Kapoor - फोटो : social media
लड़ाई में तुषार ने एकता की नाक पर घूसा मार दिया था जिसके बाद उन्होंने पुलिस बुला ली थी । एकता कहती हैं, 'हर भाई-बहन की तरह मैं और तुषार भी बहुत लड़ाई करते थे। एक बार हम लोग परिवार के साथ तिरुपति गए थे । किसी वजह से हम दोनों में लड़ाई हो गई । उस समय तुषार ने मेरी नाक पर जोर से मार दिया और मैंने कॉल करके पुलिस बुला ली ।'
Ekta Kapoor said she once called the police after fight with tusshar kapoor
ekta kapoor
तुषार कपूर ने आगे बताया, 'हम लोग अक्सर स्कूल में भी लड़ाई किया करते थे । हम लोग इतना लड़ते थे कि एक-दूसरे की कॉलर तक फाड़ देते थे । हम दोनों रोते हुए घर आते थे।' बता दें कि एकता इन दिनों फिल्म 'मेंटल है क्या' को प्रोड्यूसर कर रही हैं । इस फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव नजर आएंगे । फिल्म 18 जून को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor said she once called the police after fight with tusshar kapoor
Ekta Kapoor
एकता ने 7 जून को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था । अपने बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने एक दिन बाद खास तरह से जन्मदिन का जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर एकता कपूर की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें वायरल हुई थीं । जिसमें टीवी के चर्चित चेहरे नजर आए । इसके अलावा साक्षी तंवर, करण सिंह ग्रोवर, मोना सिंह, गौरव गेरा और करिश्मा तन्ना भी पार्टी में शामिल हुई थीं । 
विज्ञापन
Ekta Kapoor said she once called the police after fight with tusshar kapoor
Ekta Kapoor - फोटो : file photo
एकता कपूर पिछले साल सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी हैं । वो सिंगल मदर हैं लेकिन शादी नहीं करना चाहतीं । एकता का कहना है कि उन्हें बच्चा चाहिए लेकिन शादी नहीं करनी । इसी वजह से वो सरोगेसी से मां बनीं । उन्होंने अपने बेटे का नाम पिता जितेंद्र के असली नाम रवि पर रखा है । उनके बेटे का नाम रवि कपूर है । एकता कपूर के भाई तुषार कपूर ने भी अभी तक शादी नहीं की है । तुषार भी सिंगल फादर हैं । साल 2016 में तुषार सरोगेसी के जरिए पिता बने थे । उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed