बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे एनर्जेटिक अभिनेताओं में से एक रणवीर सिंह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने अतरंगी कपड़ों के कारण तो कभी अपने जानदार कहें या शानदार अभिनय के कारण। वह न केवल एक कमाल के एक्टर हैं बल्कि एक बेहतरीन डांसर भी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग हिंदी पट्टी के साथ-साथ साउथ में भी खूब हैं, इसका नमूना हाल ही में हमें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स में देखने को मिला। इस अवॉर्ड शो के 10वें संस्करण में रणवीर ने अपना जलवा बखूबी दिखाया। इसी अवॉर्ड शो का रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें वह स्टेज पर पुष्पा राज बन धूम मचा रहे हैं। दरअसल, वीडियो में रणवीर 'पुष्पा: द राइज' के गाने ‘श्रीवल्ली’ का हुक स्टेप करते हुए दिख रहे हैं।
Ranveer Singh: पुष्पा राज बन रणवीर ने दी अल्लू अर्जुन को टक्कर, 'श्रीवल्ली' गाने के साथ स्टेज पर मचाया धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ इंडस्ट्री के इस सबसे बड़े अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह ने पहुंचकर खूब धमाल मचाया। स्टेज पर पहुंच रणवीर ने हमेशा की तरह वहां भी समां बांध दिया। खास मेहमान के रूप में वहां पहुंचे रणवीर सिंह ने हमेशा की तरह स्टेज पर अपना एनर्जेटिक अंदाज दिखाते हुए सबका दिल जीतने के साथ ही पुष्पा राज यानी अल्लू अर्जुन को टक्कर भी दी। जी हां, अवॉर्ड शो से वायरल होती एक वीडियो में रणवीर सिंह फुल एनर्जी के साथ 'पुष्पा: द राइज' के पॉपुलर गाने 'श्रीवल्ली' पर डांस किया। साने आए इस वीडियो में रणवीर श्रीवल्ली गाने का हुक स्टेप करते हुए अल्लू अर्जुन का स्टाइल कॉपी कर रहे हैं।
स्टाइल कॉपी करने के साथ ही इस वीडियो का मजा दोगुना करते हुए रणवीर ने डांस करते-करते अपना जूता ही उतार दिया। दरअसल, आपको याद दिला दें कि गाने में स्टेप करते हुए अल्लू अर्जुन की चप्पल निकल जाती है, लेकिन रणवीर ने चप्पल की जगह जूता ही उतार दिया। अल्लू के स्टाइल को रणवीर ने बखूबी कॉपी किया, जिसके बाद उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि अल्लू अर्जुन भी मौदूज थे। रणवीर के इस डांस ने वहां मौजूद सभी का दिल जीत लिया है।
A post shared by Bally's Entertainment (@ballysentertainment)
पिछले दिनों भी रणवीर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अभिनेता पुष्पा फिल्म का ही एक मशहूर डायलॉग बोलते दिख रहे हैं। वीडियो में रणवीर सिंह को स्टेज पर व्हाइट कलर के सूट में देखा जा सकता है। इस दौरान वह अल्लू अर्जुन का डायलॉग 'झुकेगा नहीं' को उनके ही स्टाइल में तमिल भाषा में बोलते नजर आ रहे हैं। रणवीर के ये डायलॉग बोलने के बाद अल्लू अर्जुन के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखी जा सकता है।